फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP sends its own men among the protesters at Jantar Mantar; the country is ashamed of the acts of offerin

यूपी: जंतर-मंतर प्रदर्शकारियों के बीच भाजपा भेज रही हैं अपने लोग, चढ़ावा चोरी के कृत्यों से देश है शर्मिंदा

Fri, 24 Jul 2026 10:32 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 24 Jul 2026 10:32 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों के घरों, दुकानों व गाड़ियों से अब भाजपा के झंडे उतर गए हैं। वे भाजपा की अयोध्या में चढ़ावा-चंदा-दान चोरी जैसे कृत्यों से शर्मिंदा हैं।

विज्ञापन
UP: BJP sends its own men among the protesters at Jantar Mantar; the country is ashamed of the acts of offerin
अखिलेश यादव, सपा प्रमुख - फोटो : एएनआई

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने लोगों को प्रदर्शनकारियों के बीच भेजकर युवाओं को गलत साबित करती है। लेकिन जब उन्हें 'भाजपाई' कहा जाता है तो वे चिढ़ जाते हैं।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों के घरों, दुकानों व गाड़ियों से अब भाजपा के झंडे उतर गए हैं। वे भाजपा की अयोध्या में चढ़ावा-चंदा-दान चोरी जैसे कृत्यों से शर्मिंदा हैं। दिल्ली में बच्चियों पर प्रहार, मुंबई में आंदोलनकारियों को ड्रग्स के झूठे मामलों में फंसाने की धमकी भी शर्मिंदगी का कारण है। लखनऊ अग्निकांड में मृतक बच्चे की मां के साथ मुख्यमंत्री का दुर्व्यवहार भी एक काली करतूत है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के सशुल्क और निशुल्क समर्थक अब किसी काम नहीं आ रहे हैं। वे जनाक्रोश देखकर ही घर से बाहर निकल रहे हैं, वह भी मजबूरी में। उनके व्हाट्सएप समूह भी ठंडे पड़े हैं। कट्टर समर्थक भी भाजपा की कारस्तानियों से समझ गए हैं कि वे खुद गलत थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले 10-12 वर्षों में लोकतंत्र खत्म किया है। सरकारी विभागों का भ्रष्टाचारीकरण किया, कमीशनखोरी से महंगाई बढ़ाई और शिक्षा-परीक्षा में धांधली की। खरबपतियों के लिए श्रमिक पैदा किए, बलात्कारियों को बचाया और अमेरिकी कांड में मंत्री को नहीं हटाया। उत्तराखंड या उत्तर प्रदेश की बेटियों के बलात्कारियों को बचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी के थारकांड में किसानों को मारने वाले के सबूत भी झुठलाए गए। अखिलेश यादव ने भाजपा पर पीडीए पर अत्याचार करने और आरक्षण मारने की साजिशें रचने का आरोप लगाया। उन्होंने संविधान मिटाने की हर संभव कोशिश की। विपक्ष पर अनर्गल आरोप लगाकर झूठे मुकदमे किए तथा बुलडोजर और मुठभेड़ का अमानवीय दुरुपयोग हुआ। शंकराचार्य पर भी निकृष्टतम आरोप लगाए गए, जिससे भाजपा का असली चेहरा समर्थकों के सामने आ गया है। इसीलिए भाजपा समर्थकों के लिए यह तथाकथित अमृतकाल अब अपमान के जहर भरे घूंट पीने का 'विषकाल' बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed