{"_id":"6903055f07385153d602ff28","slug":"up-bjp-mla-meets-cm-demands-withdrawal-of-cases-filed-during-protest-against-agniveer-scheme-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अग्निवीर योजना का विरोध करने के दौरान दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अग्निवीर योजना का विरोध करने के दौरान दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम से की मुलाकात
Thu, 30 Oct 2025 11:57 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 30 Oct 2025 11:57 AM IST
सार
भाजपा विधायक ने कहा कि युवाओं ने विपक्षी दलों के फैलाए भ्रम में आकर विरोध प्रदर्शन में भाग लिया था। ऐसे नौजवानों पर लगे मुकदमें वापस लिए जाने चाहिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी से मिले भाजपा विधायक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बृहस्पतिवार को जेवर के भाजपा विधायक धीरेंद्र सिंह और अनूपशहर के भाजपा विधायक संजय शर्मा ने मुलाकात कर अग्निवीर योजना का विरोध करने के दौरान युवाओं पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सीएम ने इस पर सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
भाजपा विधायकों ने सीएम को बताया कि अग्निवीर योजना के विरोध में विपक्षी पार्टियों की भ्रामक बातों में आकर आंदोलन में शामिल हुए प्रदेश के तमाम नौजवानों पर वर्ष 2022 में मथुरा, अलीगढ़, गोरखपुर, बस्ती, फतेहगढ़, रायबरेली, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया, आगरा, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी व गाजियाबाद में करीब 51 मुकदमे दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - गुडंबा में सेवानिवृत्त शिक्षक के घर से 42 लाख की चोरी, सीसीटीवी में दीवार फांदते दिखा चोर, सभी शादी में गए थे
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सेवानिवृत्त इंजीनियर को 17 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, 38.42 लाख वसूले, मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने का खेला खेल
इन युवाओं ने राष्ट्र सेवा की भावना से प्रेरित होकर सेना में भर्ती का सपना देखा था लेकिन विपक्ष द्वारा फैलाए भ्रम के कारण कई नौजवान अनजाने में विरोध प्रदर्शनों में शामिल हो गए थे। उन्होंने सीएम को एक पत्र सौंपते हुए आग्रह किया कि विभिन्न राजनीतिक दलों के बहकावे में आकर अग्निवीर योजना के विरोध में उतरे सभी निर्दोष युवाओं के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाए, ताकि प्रदेश का नौजवान अपने भविष्य को लेकर निश्चिंत होकर आगे बढ़ सकें और समाज की मुख्यधारा से जुड़ सके।