फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP chief speaks on completing six years of UP government.

Yogi 2.0: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले, पीएम मोदी के सुशासन और विकास के विजन पर आगे बढ़ रहा है यूपी

Sat, 25 Mar 2023 05:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 25 Mar 2023 05:06 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने यूपी में सरकार के कार्यकाल का छह साल पूरा होने पर सरकार को उपलब्धियों को सराहा और कहा कि योगी सरकार ने सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र पर चलते हुए प्रदेश के हर वर्ग की समृद्धि एवं सशक्तिकरण के लिए काम किया है।

विज्ञापन
UP BJP chief speaks on completing six years of UP government.
यूपी सरकार के छह साल के कार्यकाल पर आधारित पुस्तिका को लांच किया गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुशासन और विकास के विजन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में साकार करते हुए प्रदेश को सुशासन और विकास के पथ पर आगे बढ़ा रही है।

विज्ञापन


चौधरी ने उत्तर प्रदेश में भाजपा को लगातार आशीर्वाद देने के लिए प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा सरकार के छह वर्ष पूर्ण होने बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के कुशल नेतृत्व में गरीब कल्याण को समर्पित भाजपा सरकार ने विगत छह वर्षों में सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र पर चलते हुए प्रदेश के हर वर्ग की समृद्धि एवं सशक्तिकरण के लिए काम किया है। यूपी आज विकास के नए आयाम स्थापित करते हुए नए भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में उभर रहा है। प्रदेश में भाजपा सरकार के सुशासन और विकास का मॉडल अन्य राज्यों के लिए नजीर बन रहा हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योगी सरकार के छह साल: मुख्यमंत्री बोले- यूपी की पहचान अब उपद्रवी नहीं उत्सव हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योगी@2.0 : उपलब्धियां, उम्मीदें और चुनौतियां ; एक साल, रिकॉर्ड अनेक, चुनौतियां भी कम नहीं, कुछ पार, कई बरकरार


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री  योगी और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों के परिश्रम व कर्त्तव्यनिष्ठा का ही परिणाम है कि उत्तर प्रदेश आज देश के अग्रणी राज्यों में गिना जा रहा है। केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार आम जन को मूलभूत सुविधाएं सहज उपलब्ध कराने के साथ विकास का विश्वस्तरीय वातावरण उपलब्ध कराने में सफल रही है। अंत्योदय की संकल्पना भी साकार हो रही है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विकास, सद्भाव व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर योगी सरकार के मॉडल की सराहना आज पूरे देश में ही नहीं विदेशों में भी हो रही है। यही वजह है कि विश्व भर के निवेशकों की पहली पसंद उत्तर प्रदेश बन गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने किसानों को दो लाख करोड़ रूपए से अधिक का गन्ने मूल्य का भुगतान करने सहित किसानों के हितों को ध्यान में रखकर उल्लेखनीय कार्य किए।

शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और महिला कल्याण सहित समाज के हर क्षेत्र और वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर अनेकों योजनाएं लागू कर अपने संकल्पों को पूरा करने का काम किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में राज्य की डबल इंजन की भाजपा सरकार में सभी योजनाओं का आधार लोककल्याण ही रहा है। विकास के साथ ही आस्था को मिलें सम्मान ने भाजपा सरकार के प्रति जन विश्वास को और मजबूत किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed