{"_id":"59e642b14f1c1b69678b626b","slug":"up-bjp-chief-speaks-about-celebrating-diwali-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"आने वाले रामराज की आहट है अयोध्या में मनाई जाने वाली दिवाली: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आने वाले रामराज की आहट है अयोध्या में मनाई जाने वाली दिवाली: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र पांडेय
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र पांडेय ने कहा है कि बुधवार को अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में मनाई जा रही दिवाली रामराज आने की आहट है। यह सांस्कृतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की शुरुआत है। चौदह वर्ष के वनवास के बाद प्रभु राम का अयोध्या आगमन ही दिवाली है। त्रेता युग जैसी दीपावली की भव्यता ही भारतीय संस्कृति का महोत्सव है।
विज्ञापन
डॉ. पांडेय ने कहा कि इतिहास में पहली बार कोई मुख्यमंत्री वहां दिवाली मनाने जा रहा है। वोट बैंक की सियासत में पिछले चौदह वर्षों में सपा और बसपा सरकारों ने अयोध्या के विकास की चिंता नहीं की। तुष्टीकरण के चक्कर में अयोध्या जाना भी उचित नहीं समझा।
विज्ञापन
सीएम ने किया रामभक्तों का सम्मान
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, जिस देश व समाज को अपनी संस्कृति और सांस्कृतिक धरोहरों पर अभिमान नहीं होता वह देश व समाज गौरव और मजबूती से खड़े नहीं हो सकते। मर्यादा पुरुषोत्तम राम, कर्मयोगी योगेश्वर कृष्ण, महादेव आदि भारतीय संस्कृति के मूलाधार हैं।
विज्ञापन
सांस्कृतिक धरोहर को सहेजना, मूल्यों और परंपराओं का अनुसरण करना ही वैभवशाली राष्ट्र निर्माण का ध्येय पथ है। उधर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा, इस बार अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय की अगुवाई में होने जा रहा दीपोत्सव ऐतिहासिक, शानदार और अभूतपूर्व होगा। इस मौके पर अयोध्या के विकास की गाथा भी लिखी जाएगी।