मंत्रियों की बर्खास्तगी नाटक, मुख्यमंत्री अखिलेश दें इस्तीफा : भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौर्य ने भ्रष्टाचारियों, अपराधियों व भू-माफिया को संरक्षण देने व प्रदेश में अराजकता के लिए मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है।
भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में मौर्य ने कहा कि खनन के क्षेत्र में 3 लाख करोड़ का भ्रष्टाचार एवं राजस्व का नुकसान हुआ है।
सीएम अखिलेश यादव खनन घोटाले में गायत्री प्रजापति के भ्रष्टाचार से बच नहीं सकते। नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। मौर्य ने उम्मीद जताई कि सीबीआई जांच में भ्रष्टाचार का खुलासा होगा।
अनुप्रिया के काफिले पर हमले की निंदा
भाजपा अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और अपना दल विधायक आरके वर्मा के काफिले पर हमले की निंदा की। कहा कि हमलावरों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सोमवार को भाजपा विधायक कपिलदेव अग्रवाल पर हमला हुआ। दो दिन पहले अलीगढ़ में समाजवादी छात्र सभा के लोगों ने कॉलेज में घुसकर छात्राओं से छेड़छाड़ की थी। मुख्यमंत्री ने वहां के एसएसपी को हटा दिया, लेकिन आरोपी सपाइयों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।
दर्द पेट में, माया कर रहीं सिर का इलाज
मौर्य ने कहा कि मायावती ऐसे डॉक्टर की तरह इलाज करना चाहती हैं जो पेट दर्द में सिर का एक्स-रे करता है। प्रदेश में चुनाव सपा सरकार के कामकाज पर होना है और वह हिसाब पीएम नरेंद्र मोदी से मांग रही हैं।
राहुल गांधी प्रदेश में सपा-बसपा की मदद करने के लिए वोटकटवा के रूप में आए हैं। भाजपा विधानसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी।