{"_id":"63cba6d786f5065ef1215763","slug":"up-bjp-chief-bhupendra-singh-press-conference-in-lucknow-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP BJP: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- हम नौ राज्यों के विधानसभा व 2024 का लोकसभा चुनाव जीतने को आश्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP BJP: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- हम नौ राज्यों के विधानसभा व 2024 का लोकसभा चुनाव जीतने को आश्वस्त
Sat, 21 Jan 2023 02:18 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 21 Jan 2023 02:18 PM IST
सार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शनिवार को कहा कि हम लोकसभा चुनाव 2024 को जीतने को लेकर आश्वस्त हैं। उन्होंने 18 से 25 साल के युवाओं को खुद से जोड़ने की जरूरत बताई।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी की आगामी योजना, विधानसभा चुनाव और जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
नौ राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनाव में जीत के प्रति पार्टी आश्वस्त है। गुजरात चुनाव में पन्ना समिति बनाई गई उससे सफलता मिली। कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजादी के अमृतकाल को कर्तव्य काल मे परिवर्तित करें।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आई एम लूजर...आई फिनिश्ड माई सेल्फ: रिकवरी एजेंट ने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखे यह आखिरी शब्द, फिर दे दी जान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बदल रहे गांव, अंग्रेजी में दक्ष हो रहे बच्चे, असर- 2022 की सर्वे रिपोर्ट में हुआ खुलासा
भूपेंद्र चौधरी ने ये बातें मीडिया को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा को मिशन के रूप में काम करना है। 18 से 25 साल के युवाओं को जोड़ना है। उन्हें राजनीतिक इतिहास से अवगत कराना है। उनके बीच जागरूकता, लोकतांत्रिक मूल्यों को जानने का अभियान चलाया जाएगा।
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कल लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी। इस बैठक में सात सौ लोग मौजूद रहेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यसमिति का उदघाटन सत्र संबोधित करेंगे।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कोई हमसे अलग नहीं है यदि कोई व्यक्ति या संगठन हमसे हमारी विचारधारा के अनुरूप जुड़ना चाहता है तो उसका स्वागत है। गठबंधन का निर्णय शीर्ष नेतृत्व करता है।