{"_id":"69b8069762018ec6d70db2b9","slug":"up-bds-degree-holder-harish-turns-out-to-be-a-suspected-terrorist-arrested-by-ats-this-is-how-he-linked-to-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बीडीएस डिग्री धारक हारिश अली निकला संदिग्ध आतंकी, एटीएस ने किया गिरफ्तार; इस तरह जुड़ा आईएस से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बीडीएस डिग्री धारक हारिश अली निकला संदिग्ध आतंकी, एटीएस ने किया गिरफ्तार; इस तरह जुड़ा आईएस से
Mon, 16 Mar 2026 07:03 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 16 Mar 2026 07:03 PM IST
सार
UP ATS arrests suspected terrorist: यूपी में एक और संदिग्ध आतंकी सामने आया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सहारनपुर निवासी हारिश अली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
संदिग्ध आतंकी हारिश अली।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते (UP ATS) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकी संगठन आईएस (IS) के ऑनलाइन मॉड्यूल से जुड़े एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सहारनपुर निवासी हारिश अली के रूप में हुई है, जिसने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) से बीडीएस (BDS) की पढ़ाई पूरी की थी।
विज्ञापन
एटीएस की जांच के अनुसार, हारिश अली कट्टरपंथी विचारधारा को बढ़ावा देने और नए लोगों को संगठन में भर्ती करने के लिए सक्रिय था। उसने इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए 'अल इत्तिहाद मीडिया फाउंडेशन' नाम से एक डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाया था। इस फाउंडेशन के जरिए वह भड़काऊ सामग्री प्रसारित कर युवाओं को गुमराह करने और उन्हें आतंकी गतिविधियों से जोड़ने का काम कर रहा था।
विज्ञापन
एटीएस के मुताबिक, हारिश अली आईएस के ऑनलाइन हैंडलर्स के सीधे संपर्क में था और युवाओं की 'ब्रेनवॉशिंग' कर रहा था। फिलहाल, जांच एजेंसियां उसके नेटवर्क और भविष्य की संभावित साजिशों का पता लगाने के लिए उससे सघन पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन