फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Barabanki remains the coldest district in the state, with the minimum temperature dropping to 11 degrees;

UP: बाराबंकी रहा प्रदेश में सबसे ठंडा जिला, 11 डिग्री तक खिसका न्यूनतम तापमान; कोहरे-सर्दी को लेकर अलर्ट जारी

Sat, 08 Nov 2025 07:10 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 08 Nov 2025 07:10 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में ठंड का असर बढ़ रहा है। शनिवार को भी पछुआ हवाओं की वजह से ठंड का एहसास हुआ। आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ने वाली है। 

विज्ञापन
UP: Barabanki remains the coldest district in the state, with the minimum temperature dropping to 11 degrees;
प्रदेश में सर्दी की दस्तक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 एक दिन पहले अचानक तापमान में आई भारी गिरावट का असर शनिवार को भी रहा। दिन में गुनगुनी धूप ने राहत दी तो शाम होते होते सिहरन बढ़ने लगी और रात में ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, अभी एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। किसी खास परिवर्तन के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। एक सप्ताह तक सुबह हल्की धुंध या कोहरा रहेगा तो वहीं दिन में धूप और रातें ठंडी रहेंगी।

विज्ञापन


नवंबर के पहले सप्ताह से ही ठंड ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सुबह हल्की धुंध और कोहरा दिखने लगा है। शनिवार को सबसे ठंडा बाराबंकी रहा जहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार की तरह ही कानपुर भी ठंडा रहा जहां न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री दर्ज किया गया। आगरा में 11.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। 
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञाान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि छह से सात दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट के बाद अब अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले दिनों में तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। तराई और पूर्वांचल क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक सुबह हल्का कोहरा और धुंध के आसार बने रहेंगे। साथ ही पछुवा हवाएं भी शाम से रात तक सिहरन बढ़ाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed