{"_id":"667999c1566a7d83e301e957","slug":"up-awadhesh-prasad-who-won-faizabad-seat-is-in-the-first-row-of-parliament-what-is-sp-s-strategy-behind-th-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फैजाबाद सीट जीतने वाले अवधेश प्रसाद संसद की पहली पंक्ति में, क्या है इसके पीछे सपा की रणनीति?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फैजाबाद सीट जीतने वाले अवधेश प्रसाद संसद की पहली पंक्ति में, क्या है इसके पीछे सपा की रणनीति?
Tue, 25 Jun 2024 07:37 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 25 Jun 2024 07:37 AM IST
सार
Awadhesh Prasad in Parliament: फैजाबाद की सीट जीतकर चर्चाओं में आए सपा सांसद अवधेश प्रसाद लोकसभा में पहली पंक्ति में बैठेंगे। सपा ने एक खास रणनीति के तहत ऐसा किया है
विज्ञापन
अवधेश प्रसाद संसद में।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फैजाबाद की सीट पर जीत दर्ज करने वाले अवधेश प्रसाद को राष्ट्रीय राजनीति में ऊंची छलांग मिली है। लोकसभा में विपक्ष के लिए निर्धारित अगली पंक्ति में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद बैठेंगे। इसी पंक्ति में सोमवार को राहुल गांधी भी बैठे। वहीं, सपा अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने लोकसभा परिसर में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से सामना होने पर कहा कि हम इस बार संविधान की बड़ी किताब लेकर आए हैं। इस पर सोनिया गांधी ने अखिलेश से कहा कि इस बार उनकी पार्टी (सपा) भी बड़ी होकर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश ने अवधेश प्रसाद का सोनिया गांधी से परिचय कराया तो सोनिया ने अवधेश प्रसाद को बधाई दी। अखिलेश ने शाम को संसद में अपनी पार्टी के सांसदों का फोटो एक्स पर प्रदर्शित करते हुए कमेंट किया- लेकर देश की जनता का पैगाम, हम दिल्ली आए बचाने संविधान।
विज्ञापन
अवधेश प्रसाद को अगली पंक्ति में स्थान देने के मायने
अखिलेश यादव ने अपनी सोशल इंजीनियरिंग के तहत दलितों को विशेष तरजीह देने की रणनीति अपनाई है। यही वजह है कि अवधेश प्रसाद को विपक्ष के लिए निर्धारित अगली पंक्ति में स्थान देने का निर्णय लिया। लोकसभा चुनाव से पहले भी वे दलित जाति के रामजी लाल सुमन को राज्यसभा भेजकर अपनी सोशल इंजीनियरिंग का परिचय दे चुके हैं।
चर्चाओं में अवधेश
फैजाबाद वह सीट है जहां पर अयोध्या का राम मंदिर आता है। फैजाबाद सीट पर भाजपा की हार की जितनी चर्चाएं हैं उतनी ही चर्चाएं सपा की जीत की हैं। अवधेश प्रसाद वहां विधानसभा की एक सीट से विधायक थे। जीतने के बाद वह राष्ट्रीय स्तर के नेता बन चुके हैं। उनकी जीत की वजहों पर अलग-अलग तरह की व्याख्याएं राजनीतिक पंडितों द्वारा की जा रही हैं।