फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP ATS took both the suspects rizwan and saddam shekh in remand

रिमांड में लिए गए संदिग्ध:कश्मीरी आतंकी संगठनों के संपर्क में हो सकता है रिजवान, खास मकसद से आया था यूपी

Mon, 03 Jul 2023 07:45 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 03 Jul 2023 07:45 PM IST
सार

रविवार को यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों संदिग्ध आतंकियों को रिमांड में लेकर पूछताछ की जाएगी। यह देखने की कोशिश होगी कि कहीं रिजवान का संबंध कश्मीरी आतंकी संगठनों से तो नहीं है। 

विज्ञापन
UP ATS took both the suspects rizwan and saddam shekh in remand
आतंकवाद - फोटो : FILE PHOTO

विस्तार

यूपी एटीएस सोशल मीडिया के जरिए आतंकी संगठनों के संपर्क में रहने वाले गोंडा के सद्दाम शेख और जम्मू के रिजवान को  पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। खासकर जम्मू निवासी रिजवान खान से कश्मीर में उसके संपर्कों के बारे में पूछताछ की जानी है। एटीएस को शक है कि वह सोशल मीडिया के जरिए तमाम अन्य युवाओं को भी अपने साथ जोड़ रहा था। फिलहाल गिरफ्तार किए गए दोनों संदिग्ध आतंकियों के मोबाइल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं, ताकि उनसे जुड़े अहम राज पता लगाए जा सकें।

विज्ञापन


एटीएस जम्मू निवासी रिजवान खान के बारे में गहराई से छानबीन करने के लिए उसके करीबियों से पूछताछ भी कर रही है। जल्द ही एटीएस की टीम जम्मू भेजी जाएगी ताकि उसके बारे में और जानकारी हासिल की जा सके। दरअसल, अधिकारियों को शक है कि रिजवान के संबंध कश्मीर में सक्रिय कई आतंकियों से हैं, और वह किसी खास मकसद से यूपी आया था। 
विज्ञापन


वह उन्नाव की एक मीट फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड का काम करता था। एटीएस को जानकारी मिली है कि उन्नाव में नौकरी करने के दौरान रिजवान की गतिविधियां काफी संदिग्ध थी। एटीएस उसके साथ नौकरी करने वाले बाकी सुरक्षा गार्डो से पूछताछ कर उनके बयान भी दर्ज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएस ने किया था गिरफ्तार 

मालूम हो कि रविवार को ही देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त दो संदिग्धों को एटीएस ने गिरफ्तार किया था। एटीएस का दावा है कि पूछताछ में दोनों ने कुबूल किया कि वह आतंकी संगठनों अलकायदा, अंसार गजवातुल और हिजबुल आदि से प्रभावित हैं। शरिया कानून लागू कर भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने का मंसूबा पाले हैं तथा सोशल मीडिया के जरिए अपनी मुहिम को चला रहे हैं। एटीएस दोनों से और गहराई से पूछताछ करने की कोशिश कर रही है।

उप्र आतंकवाद निरोधक दस्ते को सूचना मिली कि गोंडा के पठानपुरवा का रहने वाला सद्दाम शेख (38) बंगलुरू में किसी एनटीसी नाम की कंपनी में चालक है। वह आतंकी संगठनों से जुड़ा है और देश विरोधी मंसूबे बनाकर कोई बड़ी घटना करने के चक्कर में है।


इसी तरह से कश्मीर निवासी रिजवान खान (23) के बारे में भी सूचना मिली कि वह यूपी में रहकर आतंकी संगठनों से जुड़कर देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त है। वह सोशल मीडिया पर आतंकी प्रोपेगेंडा फैला रहा है तथा आतंकियों की फोटो लगाकर अन्य लोगों को भी अपने साथ जोड़ने का काम कर रहा है। कुछ समय पहले तक वह उन्नाव की मीट फैक्टरी इंडार्गो फूड प्राइवेट लिमिटेड में सुरक्षा गार्ड का काम कर रहा था। इस समय वह बिहार में मरहबा फ्रोजेन फूड प्राइवेट लि. में सुरक्षा गार्ड का काम कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed