फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: ATS to go to Srinagar to question doctors linked to Jaish's Faridabad module, seeks list of these terroris

UP : जैश के फरीदाबाद माड्यूल से जुड़े डॉक्टरों से पूछताछ करने श्रीनगर जाएगी एटीएस, इन आतंकियों की मांगी लिस्ट

Thu, 13 Nov 2025 07:14 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 13 Nov 2025 07:14 PM IST
सार

यूपी एटीएस जैश-ए-मोहम्मद के फरीदाबाद माड्यूल से जुड़े छह डॉक्टरों सहित अन्य संदिग्धों की पूछताछ के लिए श्रीनगर और दिल्ली जाएगी। जांच में स्लीपिंग माड्यूल, फायनेंसर और जेल में बंद आतंकियों के नेटवर्क का पता लगाया जाएगा। आईबी और गृह मंत्रालय भी छानबीन में सहयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
UP: ATS to go to Srinagar to question doctors linked to Jaish's Faridabad module, seeks list of these terroris
डॉ. शाहीन व डॉ. परवेज - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी से पकड़े गए जैश-ए-मोहम्मद के फरीदाबाद माड्यूल के सदस्यों से पूछताछ करने के लिए यूपी एटीएस की टीम श्रीनगर और दिल्ली जाएगी। एटीएस श्रीनगर में डॉ. शाहीन, उसके भाई डॉ. परवेज और सहारनपुर से गिरफ्तार डॉ. आदिल से उनसे जुड़े बाकी लोगों और मददगारों के बारे में पता लगाएगी। साथ ही, श्रीनगर पुलिस द्वारा की गई पूछताछ की रिपोर्ट के आधार पर सवाल किए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर श्रीनगर पुलिस ने भी यूपी पुलिस से जैश के यूपी में मौजूद स्लीपिंग माड्यूल्स, फायनेंसर और जेल में बंद आतंकियों के बारे में सूचना मांगी है।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर कानपुर से डॉ. आरिफ मीर और हापुड से डॉ. फारुख अहमद डार को हिरासत में लिए जाने के बाद उनसे भी पूछताछ के लिए एटीएस की सहारनपुर स्थित देवबंद यूनिट की टीम को दिल्ली भेजा गया है। बता दें कि दोनों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बीते 24 घंटे के दौरान हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


दरअसल, फरीदाबाद माड्यूल का खुलासा होने के बाद दिल्ली में बम धमाके की वारदात से जैश-ए-मोहम्मद की तीन राज्यों में गहरी पैठ सामने आई है, जिसके बाद तीनों राज्यों की पुलिस के साथ आईबी और केंद्रीय गृह मंत्रालय भी इस मामले की गहनता से छानबीन कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईबी के अधिकारी तीनों राज्यों के पुलिस प्रमुखों और एटीएस चीफ के संपर्क में हैं और तमाम जानकारियों को साझा किया जा रहा है ताकि जैश-ए-मोहम्मद के इस नेटवर्क को नेस्तनाबूद किया जा सके। इसी वजह से एटीएस यूपी से पकड़े जा रहे सभी आरोपियों और संदिग्धों से पूछताछ करेगी ताकि उनके नेटवर्क का पता लगाकर जैश के मददगारों के खिलाफ भी बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा सके।


बता दें कि इस नेटवर्क में शामिल 6 डॉक्टरों को अभी तक पकड़ा जा चुका है। इनमें डॉ. मुजम्मिल, डॉ. आदिल, डॉ. शाहीन, डॉ. परवेज, डॉ. आरिफ मीर और डॉ. फारुख अहमद डार शामिल है। सूत्रों की मानें तो अभी कश्मीर निवासी कई डॉक्टर एजेंसियों के रडार पर हैं। ये जिन संस्थानों में काम कर रहे हैं, वहां लगातार एटीएस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed