{"_id":"69a1b2752838671509066cc0","slug":"up-ats-arrests-terror-funding-accused-fleeing-to-nepal-altamash-faridi-was-seeking-money-from-turkey-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नेपाल भाग रहे टेरर फंडिंग के आरोपी को एटीएस ने किया गिरफ्तार, अल्तमश फरीदी तुर्किए से मंगा रहा था रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नेपाल भाग रहे टेरर फंडिंग के आरोपी को एटीएस ने किया गिरफ्तार, अल्तमश फरीदी तुर्किए से मंगा रहा था रकम
Fri, 27 Feb 2026 08:35 PM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Fri, 27 Feb 2026 08:35 PM IST
सार
यूपी एटीएस ने अमरोहा निवासी अल्तमश फरीदी को टेरर फंडिंग मामले में गिरफ्तार किया है। वह नेपाल भागने की कोशिश में था। तुर्किए से हवाला के जरिए धन मंगाकर कट्टरपंथी गतिविधियों में उपयोग करने का आरोप है। इससे पहले उसके साथी फरहान नबी सिद्दीकी को भी पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
अल्तमश फरीदी
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
तुर्किए से टेरर फंडिंग के लिए रकम मंगवाने वाले अमरोहा निवासी अल्तमश फरीदी को यूपी एटीएस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। वह नेपाल भागने की फिराक में था। इससे पहले एटीएस ने उसके साथी दिल्ली निवासी फरहान नबी सिद्दीकी को भी बीती 7 नवंबर को नोएडा से गिरफ्तार किया था। एटीएस ने इस प्रकरण की एफआईआर भी दर्ज की थी।
विज्ञापन
एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि फरहान नबी से पूछताछ और जांच में अमरोहा के रजबपुर निवासी अल्तमश फरीदी का नाम सामने आया था। फरहान और अल्तमश ने तुर्किए में 'एचईवाईडी' नाम से एक वेबसाइट बनाई थी, जिसके जरिए तुर्किए के नागरिकों से कट्टरपंथी गतिविधियों के लिए धन जुटाया जाता था।
विज्ञापन
आरोपियों के बैंक खातों का इस्तेमाल तुर्किए से हवाला एवं अन्य माध्यमों से आये धन को मेसर्स इस्तानबुल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खातों एवं अन्य आरोपियों के खातों में घुमाने करने के लिए किया जा रहा था।
विज्ञापन
बाद में इसका इस्तेमाल भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने तथा विभिन्न समूह के बीच धार्मिक वैमनस्यता एवं शत्रुता फैलाने के आशय से भड़काऊ इस्लामिक साहित्य बांटने में होता था। अल्तमश रजबपुर में एक अवैध मदरसे की स्थापना में भी शामिल था, जिसका उपयोग इसी उद्देश्य के लिए किया जा रहा था।