{"_id":"66052d76e30887efe40a20df","slug":"up-ats-arrested-four-rohingya-people-in-kanpur-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी एटीएस ने तीन महिलाओं सहित चार रोहिंग्या नागरिकों को किया गिरफ्तार, बांग्लादेश के रास्ते आए थे भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी एटीएस ने तीन महिलाओं सहित चार रोहिंग्या नागरिकों को किया गिरफ्तार, बांग्लादेश के रास्ते आए थे भारत
Thu, 28 Mar 2024 02:16 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 28 Mar 2024 02:16 PM IST
सार
यूपी एटीएस ने चार रोहिंग्या नागरिकों को कानपुर से गिरफ्तार किया है। ये मूल रूप से म्यांमार के रहने वाले हैं और बांग्लादेश के रास्ते भारत आए हुए थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया आमिर हमजा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी एटीएस ने अवैध रूप से भारत-बांग्लादेश सीता पार कर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर स्वयं को भारतीय नागरिक बताने वाले तीन महिलाओं सहित चार रोहिंग्या नागरिकों को कानपुर से गिरफ्तार किया है। ये सभी ट्रेन द्वारा सिलचर, असम से दिल्ली जा रहे थे। एटीएस उन्हें गिरफ्तार कर मुख्यालय ले गई। जहां उनसे पूछताछ की गई।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह मूल रूप से म्यांमार के निवासी हैं और यहां रहने के लिए बांग्लादेश के रास्ते भारत आए थे। खुद को भारतीय नागरिक बताने के उद्देश्य से उन्होंने फर्जी दस्तावेज भी तैयार करवाए थे। एटीएस को उनके पास से फर्जी आधार कार्ड मिला है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रायबरेली में फिरोज गांधी ने तैयार की थी कांग्रेस की मजबूत नींव, इंदिरा ने पति के लिए किया था प्रचार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - समय और समीकरण के साथ बदलते गए लोकसभा क्षेत्रों के नाम, अटल के लोकसभा क्षेत्र का अस्तित्व ही समाप्त हो गया
यूपी एटीएस की टीम ने रोहिंग्या नागरिक आमिर हमजा पुत्र इमाम हुसैन, मीना जहां पुत्री नूर आलम, सुकुरा बेगम पुत्री हसमतुल्लाह व ओनारा बेगम पुत्री मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार किया है।
एटीएस को उनके पास से एक मोबाइल फोन व सभी के पास एक-एक आधार कार्ड बरामद हुआ है।