फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Assembly proceedings continued throughout the night, SP was on target; Akhilesh said government should giv

यूपी: पूरी रात चलती रही विधानसभा की कार्यवाही, निशाने पर रही सपा; अखिलेश बोले रीजन डॉक्यूमेंट दे सरकार

Thu, 14 Aug 2025 10:11 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 14 Aug 2025 10:11 AM IST
सार

UP Assembly News: यूपी विधानसभा में विजन डॉक्यूमेंट के तहत पूरी रात सदन की कार्यवाही चलती रही। इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने टिप्पणी भी की। 

विज्ञापन
UP: Assembly proceedings continued throughout the night, SP was on target; Akhilesh said government should giv
यूपी विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 UP Vidhan Sabha Session: विजन डॉक्यूमेंट में चर्चा के तहत बुधवार 11 बजे शुरू हुई विधानसभा की कार्यवाही पूरी रात चलती रही। यह कार्यवाही आज सुबह 11 बजे तक चलेगी। रात भर बारी-बारी संबंधित विभाग के मंत्री बोलते रहे। विपक्षी नेताओं ने भी अपनी बात रखी। सदन में रात में कई बार सत्ता और विपक्ष के नेताओं के बीच वाद-प्रतिवाद की भी स्थिति बनी। 
विज्ञापन


सपा, बसपा और कांग्रेस पर साधा निशाना
 मत्स्य पालन मंत्री डॉ. संजय निषाद ने सपा, बसपा और कांग्रेस कर निशाना साधा और कहा कि हमारे आने से पहले ही कांग्रेस और बसपा साफ हो गए थे। अब बची खुची सपा भी सदन से साफ हो जाएगी। अपने विभाग का विजन 2047 हुए कहा कि मत्स्य पालकों को डिजिटल और एआई से लैस करना, आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाना ही लक्ष्य है।
विज्ञापन


इसके लिए 28 प्रस्ताव तैयार किए हैं, जिसे अध्यक्ष को सौंप दिया। उन्होंने कहा कि मुगलों और अंग्रेजों ने 1000 वर्ष लूटा, तब हम उनसे 20 और 30 गुना अमीर थे लेकिन 70 साल में कांग्रेस ने इतना लूटा कि आज हमारा पैसा उनसे पीछे हो गया। इसके बावजूद आज भारत की अर्थव्यवस्था ब्रिटेन से आगे है, जो हमारे लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के 2047 के विजन में हिस्सा लेना तो दूर, सुनने के लिए भी विपक्ष नहीं है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। विजन को लेकर कहा कि होमगार्ड में महिला शक्ति बढ़ाने के साथ पुलिस की साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने का लक्ष्य है। उन्हें इंसास राइफल के साथ सामाजिक सुरक्षा देने का भी लक्ष्य है। आज 49 जिलों में होमगार्ड सुरक्षा सेल के गठन का ऐतिहासिक काम हुआ है। कहा कि अगर 14 और 17 में बीजेपी सरकार न आती तो युवा पीढ़ी भगवान राम और कृष्ण की जन्मभूमि भूलती जा रही थी।

कहा कि पहले सरकार में केवल पांच वीआईपी जिलों में बिजली मिलती थी, आज सभी 75 जिले में बिजली मिल रही है। आज मूलभूत सुविधाओं की वजह से लोग शहर से गांव की ओर जा रहे हैं। कहा कि आज बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से दिल्ली का सफर दस घंटे से घटकर छह घंटे रह गया है।



 

वादा पूरा न करने का रीजन डाॅक्यूमेंट पेश करे भाजपा : अखिलेश

UP: Assembly proceedings continued throughout the night, SP was on target; Akhilesh said government should giv
अखिलेश यादव - फोटो : X @ANI

 सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार को विजन नहीं रीजन डॉक्यूमेंट को निकालकर बताना चाहिए कि उन्होंने किस वजह से अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। सरकार कानून व्यवस्था, बाढ़ नियंत्रण, शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास हर मामले में असफल हो गई है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार की नफरत और भेदभाव की राजनीति से जनता में भारी आक्रोश है। कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा और उनके संगी सहयोगियों से दस साल का हिसाब मांग रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पास प्रदेश की जनता के लिए कोई विजन नहीं है। नौ साल में प्रदेश में एक भी बिजली घर नहीं लगाया। सड़कों के गड्ढे तक नहीं भर पाए। दर्जनों जिलों और लाखों की आबादी बाढ़ से घिरी हुई हैं।

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने नौ साल में जिला स्तर का एक भी अस्पताल नहीं बनाया। एंबुलेंस सेवाओं को बर्बाद कर दिया। स्कूल बंद किये जा रहे हैं। सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में बेचा जा रहा है। आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का एक ही विजन है- जनता को गुमराह करना और धोखा देना। टूटती सड़कें, ढहती टंकियां, धंसते पुल, गड्ढे वाली सड़कें, अस्पतालों की बदहाली, बंद होते स्कूल भाजपा के विजन का असली चेहरा दिखाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed