फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Assembly Elections Congress finalises some candidates for polls but names yet to be announced

यूपी विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने करीब 50 उम्मीदवारों के नाम पर लगाई मुहर, आधिकारिक घोषणा का इंतजार

Sat, 23 Oct 2021 10:57 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 23 Oct 2021 10:57 PM IST
सार

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को करीब 50 उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी है।

विज्ञापन
UP Assembly Elections Congress finalises some candidates for polls but names yet to be announced
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को कुछ उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कई वरिष्ठ नेता भी इस बैठक में शामिल थे। बताया गया कि इस वर्चुअल बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए करीब 50 उम्मीदवारों के नामों पर ठप्पा लगा है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस ने हाल ही में इस चुनाव के लिए 40 फीसदी सीटों पर महिला उम्मीदवारों को उतारने का एलान किया है। प्रियंका गांधी ने चुनावी अभियान में पूरा दमखम लगा रही हैं। उत्तरप्रदेश की सत्ता से करीब तीन दशक से दूर रही कांग्रेस की खोई जमीन वापस पाने के लिए प्रियंका एड़ीचोटी का जोर लगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश की 403 सीटों में सिर्फ सात सीटें ही जीत सकी थी। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ एक सीट ही मिली थी। वो भी पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के रूप में, जिन्होंने रायबरेली सीट पर जीत हासिल की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed