फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Assembly: 8 bills and 10 ordinances laid on the table of the House, the public can get these gifts in this

यूपी विधानसभा: सदन के पटल पर रखे गए आठ विधेयक और 10 अध्यादेश, इस सत्र में जनता को मिल सकते हैं ये तोहफे

Mon, 16 Dec 2024 09:38 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 16 Dec 2024 09:38 PM IST
सार

UP Assembly: यूपी विधानसभा का सत्र सोमवार से शुरू हो गया। पहले दिन सीएम योगी का भाषण चर्चाओं में रहा। इसके साथ ही सदन में आठ विधेयक भी रखे गए। 

विज्ञापन
UP Assembly: 8 bills and 10 ordinances laid on the table of the House, the public can get these gifts in this
सत्र के पहले दिन सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन में 8 विधेयक और 10 अध्यादेश पटल पर रखे गए। विधानसभा में पारित हाेने के बाद इन्हें मंजूरी के लिए उच्च सदन भेजा जाएगा। वहीं दूसरी ओर विधान परिषद में भी 10 अध्यादेश मंजूरी के लिए पटल पर रखे गए।

विज्ञापन


पटल पर रखे गए अध्यादेश :
उप्र अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग (संशोधन) अध्यादेश 2024
उप्र गोसेवा आयोग (संशोधन) अध्यादेश 2024
उप्र राज्य लोक सेवा आयोग (प्रक्रिया का विनियमन) (संशोधन) अध्यादेश 2024
उप्र माल और सेवा कर (संशोधन) अध्यादेश 2024
उप्र निजी विश्वविद्यालय (सातवां संशोधन) अध्यादेश 2024
उप्र निजी विश्वविद्यालय (आठवां संशोधन) अध्यादेश 2024
उप्र निजी विश्वविद्यालय (नौवां संशोधन) अध्यादेश 2024
उप्र निजी विश्वविद्यालय (दसवां संशोधन) अध्यादेश 2024
उप्र राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय (संशोधन) अध्यादेश 2024
उप्र माल और सेवा कर (द्वितीय संशोधन) अध्यादेश 2024

पटल पर रखे गए विधेयक

उप्र माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2024
उप्र जिला योजना समिति (संशोधन) विधेयक 2024
उप्र श्रम कल्याण निधि (संशोधन) विधेयक 2024
उप्र निजी विश्वविद्यालय (पांचवां संशोधन) विधेयक 2024
उप्र निजी विश्वविद्यालय (छठवां संशोधन) विधेयक 2024
उप्र निजी विश्वविद्यालय (सातवां संशोधन) विधेयक 2024
उप्र निजी विश्वविद्यालय (आठवां संशोधन) विधेयक 2024
उप्र गोसेवा आयोग (संशोधन) विधेयक 2024
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोधियों पर बरसे सीएम योगी 

UP Assembly: 8 bills and 10 ordinances laid on the table of the House, the public can get these gifts in this
सदन में बोलते सीएम योगी - फोटो : सोशल मीडिया

शीतकालीन सत्र के पहले दिन सीएम योगी नेता विपक्ष पर जमकर बरसे। उन्होंने पूछा कि जब मोहर्रम का जुलूस हो या कोई भी मुस्लिम त्योहार का जुलूस वो हिंदू मोहल्ले से, मंदिर के सामने से सुरक्षित निकल जाता है, कोई समस्या नहीं होती। समस्या वहीं पर क्यों खड़ी होती है, जब कोई हिंदू शोभायात्रा किसी मस्जिद के सामने से या मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र से निकलती है। झंडा लगाने में क्या समस्या आ रही है। क्या भारत की धरती पर केसरिया झंडा नहीं लग सकता। पूछना चाहता हूं कि हिंदु मोहल्ले और मंदिर के सामने से मुस्लिम जुलूस निकल सकता है तो मुस्लिम मोहल्ले से कोई शोभायात्रा क्यों नहीं निकल सकती। यहीं पर विवाद शुरू होता है। आप चाहते हैं कि आपके पर्व और त्योहार तो शांति से मनाए जाएं, लेकिन दूसरों के नहीं। 

विज्ञापन

जय श्री राम का नारा हमारी श्रद्धा का नारा है 

UP Assembly: 8 bills and 10 ordinances laid on the table of the House, the public can get these gifts in this
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

सीएम योगी ने पूछा कि आखिर ये संविधान में कहां लिखा है कि किसी मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में हिंदू शोभायात्रा नहीं निकल सकती। जब आप रोकते हैं तो हिंदू पक्ष की ओर से भी रिएक्शन आता है कि हम भी नहीं जाने देंगे। मुझे आश्चर्य होता है इन बातों को लेकर कि मस्जिद के सामने से शोभायात्रा नहीं निकलने देंगे। ये सड़क किसी की अमानत है क्या, ये सार्वजनिक मार्ग है, आप किसी को कैसे रोक सकते हैं। बहराइच में भी परंपरागत जुलूस था और उसी परंपरागत जुलूस को आगे बढ़ाने के लिए सारे कार्यक्रम संपन्न हुए थे। लेकिन यह कहना की उत्तेजक नारे लगाए जा रहे थे। जय श्री राम का नारा उत्तेजक नहीं है, ये हमारी श्रद्धा का नारा है, हमारी आस्था का प्रतीक है। कल आपसे कहूंगा कि अल्ला हो अकबर का स्लोगन हमें अच्छा नहीं लगता तो क्या आपको अच्छा लगेगा। हमारी विरासत तो इतनी लंबी चौड़ी और प्राचीन है कि हम उस परंपरा को लेकर ही चले जाएं और जय श्री राम, हर हर महादेव और राधे राधे के संबोधन से ही पूरा जीवन काट सकता हूं। हमें और किसी संबोधन की आवश्यकता ही नहीं है। 

बाबरनामा पढ़ा होता तो ये बहस नहीं होती
सीएम योगी ने कहा कि कोई भजन गाया जा रहा है तो आप उस भजन को अश्लील कैसे कह सकते हैं। कांवड़ यात्रा में क्या अश्लील गाने बजते हैं। वहां भगवान शिव के गाने बजते हैं। दुर्गा पूजा के दौरान जो शोभायात्रा निकलती है उसमें जगत जननी मां दुर्गा की आरती बजती है, दुर्गा चालीसा बजती है, हनुमान चालीसा बजती है,ये हमारे शक्ति और भक्ति के प्रतीक हैं। आपने बाबरनामा पढ़ा होता तो ये बहस करते ही नहीं होती जिसमें स्वयं मीरबाकी के द्वारा हरिहर मंदिर तोड़ने का जिक्र किया गया है। जितने लोग यहां पर हैं, लेकिन वहां पर आपके फोर फादर और फोर फादर की पीढ़ी उसकी भुक्तभोगी रही होगी इसलिए वहां पर आप इस स्थिति में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed