फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP ask for money to Central govt.

यूपी ने किसानों के लिए केंद्र से मांगे दो हजार करोड़

Mon, 23 Nov 2015 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 23 Nov 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
UP ask for money to Central govt.

राज्य सरकार ने सूखा प्रभावित 50 में से 21 जिलों को राहत पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार से 2057.79 करोड़ रुपये की सहायता मांगी है। राजस्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव की सहमति के बाद सोमवार को प्रमुख सचिव राजस्व सुरेश चंद्रा ने केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण सचिव सिराज हुसैन को केंद्र सरकार को मांगपत्र (मेमोरेंडम) भेज दिया।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव राजस्व ने केंद्र को बताया है कि प्रदेश सरकार ने 50 जिलों को सूखाग्रस्त घोषित किया है। पर, 33 फीसदी फसलों के नुकसान पर सहायता के नवीनतम मानक के हिसाब से 21 जिलों में 1427.17 करोड़ रुपये की फसलों की क्षति हुई है।
विज्ञापन


वहीं सूखे से निपटने के लिए विभिन्न विभागों ने 630.62 करोड़ की योजना पेश की है। लिहाजा सूखा राहत के लिए राज्य को तत्काल 2057.79 करोड़ रुपये की जरूरत है। चंद्रा ने राष्ट्रीय आपदा मोचक निधि से यह रकम मंजूर करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन 21 जिलों के लिए मांगी मदद

अंबेडकरनगर, बलरामपुर, इलाहाबाद, बांदा, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, महराजगंज, महोबा, मऊ, मिर्जापुर, सोनभद्र, उन्नाव, हमीरपुर, कुशीनगर, ललितपुर, संतकबीरनगर व जालौन।

इस तरह हुआ नुकसान

UP ask for money to Central govt.

सूखे से कुल क्षेत्रफल में फसलों का नुकसान--21,97,352 हेक्टेयर
33 फीसदी से अधिक नुकसान का रकबा--15,08,455.08 हेक्टेयर

दो हेक्टेयर तक जोत वाले किसानों के लिए मांगी रकम--1156.72 करोड़ रुपये
दो हेक्टेयर से अधिक जोत वालों के लिए मांगी रकम--270.45 करोड़ रुपये

किस मद में कितनी रकम की मांग (रुपये में)
कृषि निवेश अनुदान--1427.17 करोड़ (सिर्फ 21 जिलों के लिए)

उद्यान विभाग--25.00 करोड़
ऊर्जा विभाग--192.00 करोड़
सिंचाई विभाग--60.00 करोड़
पशुपालन विभाग--04.68 करोड़

भूजल एवं लघु सिंचाई--10.18 करोड़
वन विभाग--05.00 करोड़
पेयजल व्यवस्था--328.42 करोड़
मत्स्यपालकों के लिए--05.34 करोड़
(सूखा प्रभावित सभी 50 जिलों के लिए)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed