फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: As westerly winds stop, the weather increases, temperature above normal in most districts; Alert issued

यूपी: पछुआ हवाओं के रुकते ही मौसम में बढ़ी गर्मी, ज्यादातर जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर; जारी हुआ अलर्ट

Tue, 11 Feb 2025 11:47 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 11 Feb 2025 11:47 AM IST
सार

Winter in UP: यूपी में मौसम एकदम से गर्म हो उठा है। पछुआ हवाओं के रुकने से तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
UP: As westerly winds stop, the weather increases, temperature above normal in most districts; Alert issued
यूपी में बदला मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिन के पारे में उछाल की वजह से फरवरी में अप्रैल जैसी गर्मी महसूस की जा रही है। दिन में रूखी हवा और तपिश भरी धूप गर्माहट बढ़ा रही है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। हालांकि रात में हल्की ठंड और गलन अभी कायम है।

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार तक धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी। बुधवार के बाद पछुआ के जोर से फिर से दिन व रात के तापमान में हल्की गिरावट आएगी। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में दिन का पारा 25 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। तराई में सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का कोहरा बना रह सकता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार से यूपी में 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलेंगी। इसके असर से फरवरी में हो रही तपिश से थोड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन

चाहत थी गुनगुनी धूप की, चुनचुनाने लगा बदन

राजधानी में पछुआ हवाओं के सुस्त पड़ने से सोमवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। सबकी चाहत थी कि गुनगुनी धूप खिले लेकिन धूप के तेवर ऐसे थे कि गर्म कपड़ों में बदन चुनचुनाने लगा। रूखी हवाओं के बीच धूप ने लोगों को असहज किया। हालांकि रात में गुलाबी ठंड और गलन अभी बरकरार है।

मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार से अगले कुछ दिन फिर से तापमान में हल्की गिरावट के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार से लखनऊ में 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलेंगी। इसके असर से तापमान में गिरावट आएगी। धूप की तपिश से भी थोड़ी राहत मिलेगी। सोमवार को लखनऊ में दिन का पारा 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं 0.2 डिग्री की मामूली बढ़त के साथ रात का तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी में हवा का हाल

सोमवार को राजधानी में कुकरैल में हवा की गुणवत्ता (एक्यूआई) हरे श्रेणी, यानी सेहत के लिए अच्छी श्रेणी में दर्ज की गई। लालबाग में हवा नारंगी यानी सेहत के लिए खराब श्रेणी में रही। बाकी चार वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों बीबीएयू, गोमतीनगर, अलीगंज और तालकटोरा में हवा पीली यानी मध्यम श्रेणी में देखने को मिली।

लालबाग- 273- नारंगी- खराब
अलीगंज- 194- पीला- मध्यम
तालकटोरा - 134 -पीला- मध्यम
गोमतीनगर- 125 - पीला- मध्यम
बीबीएयू- 124 - पीला- मध्यम
कुकरैल - 95 - हरा- अच्छा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed