फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Arvind Kejriwal hints at becoming active in UP politics, will visit Ram Lalla in Ayodhya tomorrow

यूपी: अरविंद केजरीवाल ने दिए यूपी की राजनीति में सक्रिय होने के संकेत, कल अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन

Wed, 24 Jun 2026 08:07 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 24 Jun 2026 08:07 PM IST
सार

Aam Aadmi Party in UP: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यूपी की राजनीति में सक्रिय होने के संकेत दिए हैं। संजय सिंह यहां लगातार अलग-अलग मुद्दे उठा रहे हैं। 

विज्ञापन
UP: Arvind Kejriwal hints at becoming active in UP politics, will visit Ram Lalla in Ayodhya tomorrow
अरविंद केजरीवाल जाएंगे अयोध्या। - फोटो : एएनआई

विस्तार

 पेपर लीक व रोजगार के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) पिछले कई महीने से प्रदेश में पदयात्रा निकाल रही है। वहीं, अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी ने उसे बैठे-बैठाए एक मुद्दा दे दिया है। अब पार्टी इन मुद्दे को लेकर आम लोगों के बीच जाएगी। इसकी शुरुआत अरविंद केजरीवाल खुद अयोध्या जाकर करेंगे। साथ ही यूपी में वह चुनावी जमीन भी तैयार करेंगे।

विज्ञापन


पार्टी अब तक प्रदेश में पांच चरण की पदयात्रा निकाल चुकी है। वहीं, छठवें चरण की पदयात्रा 16 से 23 अगस्त तक आजमगढ़ से शाहगंज होते हुए जौनपुर तक निकाली जाएगी। इसमें पेपर लीक, बेरोजगारी और आरक्षण प्रमुख मुद्दे होंगे। इससे पहले की यात्राओं में पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह खुद लोगों से रोजगार के मुद्दे पर संवाद करते रहे हैं। इसके जरिये युवाओं के बीच पैठ बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन


इधर, अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के चंदे में हुई हेरफेर ने पार्टी को आम लोगों में पैठ बनाने के लिए एक नया मुद्दा दे दिया है। यही वजह है कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल खुद इसकी कमान संभाल लिए हैं। वे न सिर्फ अयोध्या जाएंगे बल्कि इसके बाद पार्टी की प्रदेश में उनके और भी कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल बृहस्पतिवार को दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे अयोध्या जाएंगे। जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे और शुक्रवार को भगवान श्रीराम का दर्शन करेंगे और लोगों से मिलेंगे। इस दौरान लोगों से भावनात्मक रूप से जुड़ने का प्रयास करेंगे। प्रदेश व देश की भाजपा सरकार को घेरने का भी काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed