फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Applications will be taken till July 15 for taking flats in light house project

यूपी : लाइट हाउस प्रोजेक्ट में फ्लैट लेने के लिए 15 जुलाई तक लिए जाएंगे आवेदन

Fri, 18 Jun 2021 08:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 18 Jun 2021 08:22 PM IST
सार

फ्लैटों की संख्या की तुलना में अधिक आवेदन होने की स्थिति में फ्लैटों का आवंटन लाटरी सिस्टम से किया जाएगा।

विज्ञापन
UP: Applications will be taken till July 15 for taking flats in light house project
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सस्ते दर में अच्छे मकान उपलब्ध कराने के लिए केन्द्र की मदद से शुरू की गई लाइट हाउस प्रोजेक्ट में फ्लैट लेने के लिए आवेदन की तिथि 15 जुलाई कर दी गई है। यानि मकान लेने के लिए पात्रता पूरी करने वाले इच्छुक लोग अब 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही फ्लैटों की संख्या की तुलना में अधिक आवेदन होने की स्थिति में फ्लैटों का आवंटन लाटरी सिस्टम से किया जाएगा।

विज्ञापन


यह जानकारी अपर प्रमुख सचिव नगर विकास डॉ. रजनीश दुबे ने शुक्रवार को राजधानी में बन रहे लाइट हाउस प्रोजेक्ट, पीएम आवास (शहरी) व पीएम स्वनिधि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए दी। लाइट हाउस प्रोजेक्ट के कार्य प्रगति हुई समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव ने जानकारी दी कि लाइट हाउस प्रोजेक्ट के लिए इच्छुक लोग अब 15 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि योजना में अधिक लाभार्थी आने पर लाटरी से फ्लैट का आवंटन किया जाएगा। स्थानीय नगर निकाय निदेशालय के सभागार में आयोजित बैठक में समीक्षा करते हुए अपर मुख्य सचिव ने लाइट हाउस प्रोजेक्ट के संबंधित अधिकारियों को दिसंबर तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का निर्देश दिया है। साथ ही माहवार प्रोजेक्ट की प्रगति रिपोर्ट बनाने को कहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट में फ्लैट लेने के लिए आवेदन करते समय आवेदक को 45 हजार रुपये जमा करना होगा। शेष धनराशि तीन किस्तों में देना होगा, लेकिन आवंटन के समय पहली किस्त 1.19 लाख रुपये भी देनी होगी। इसके बाद इतनी ही धनराशि की दूसरी किस्त सितंबर में और तीसरी किस्त दिसंबर में देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम आवास (शहरी) की समीक्षा करते हुए अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलों में निर्माणाधीन मकानों का काम अधिकतम 100 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य दिया है। इस समय सभी जिलों में 12.25 लाख मकानों का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें से 8 लाख मकान तैयार हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए जा रहे 100 दिन के चैलेंज के तहत अधिक से अधिक आवासों का निर्माण करवाया जाय। ताकि प्रदेश का नाम 100 डेज चैलेंज में शीर्ष पर आ सके। ये 100 डेज चैलेंज 21 जून से शुरू हो रहा है जो 30 सितंबर को खत्म होगा। उन्होंने जिन जिलों में मकानों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है उन जिलों को 30 जून  तक जीओ टैगिंग करवाने के निर्देश दिए हैं। 


अपर मुख्य सचिव ने कहा कि पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के अंतर्गत लगभग 982000 शहरी पथ विक्रेताओं का डाटा तैयार हो चुका है। अभी तक 957000 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 637000 वेंडरों के ऋण मंजूर हो चुके हैं और इनमें से 574000 वेंडरों को ऋण वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने ये भी बताया कि128000 लाभार्थियों के पंजीकरण फार्म में त्रुटियां हैं। जिसका जल्द से जल्द निस्तारण कराने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed