यूपी: समूह ग की भर्ती के लिए अनिवार्य पीईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया घोषित, इस तिथि से कर सकते हैं आवेदन
PET Exam Application Date: समूह ग की परीक्षाओं के लिए अनिवार्य प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का विज्ञापन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी कर दिया है। 14 मई से इसके लिए आवेदन होंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में समूह ग की भर्तियों के लिए प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का विज्ञापन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी कर दिया है। इसके अनुसार पीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन व शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 14 मई से 17 जून तक होगी। शुल्क समायोजन व आवेदन में संशोधन 24 जून तक किया जा सकेगा।
शासन की ओर से बृहस्पतिवार को पीईटी में एक बार शामिल होने वाले अभ्यर्थी को तीन साल के लिए वैध किए जाने के निर्णय के अगले दिन ही आयोग ने इसका विज्ञापन जारी किया है। इसमें यह भी कहा गया है कि पीईटी का आयोजन हर साल कराया जाएगा व परीक्षा में मिलने वाले नंबर तीन साल के लिए प्रभावी होंगे। इसके आधार पर अभ्यर्थी समूह ग की भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को उनके मिले सर्वाधिक नार्मलाइज्ड अंकों के आधार पर शार्ट लिस्ट किया जाएगा।
आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया है कि हाईस्कूल व समकक्ष अर्हता वाले 18 से 40 साल आयु के अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में अभ्यर्थी अद्यतन छह महीने से ज्यादा पुरानी फोटो न अपलोड करें। सामान्य व ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 185 व एससी-एसटी के लिए 95, दिव्यांग के लिए 25 रुपये है।
बता दें कि आयोग की ओर से 2023 में पीईटी का आयोजन अक्तूबर में किया गया जबकि परिणाम जनवरी 2024 में जारी किया गया। इसके नंबर जनवरी 2025 तक वैध थे। जबकि 2024 में परीक्षा का आयोजन नहीं किया जा सका। वहीं अब 2025 में यह परीक्षा सितंबर-अक्तूबर में ही आयोजित की जा सकेगी।
100 नंबर की होगी परीक्षा, पाठ्यक्रम जारी
Ayodhya News: 23 मई को राम मंदिर के प्रथम तल पर होगी राम दरबार की स्थापना, दर्शन के लिए जारी होंगे 50 पास
यह हैं परीक्षा से जुड़ी खास बातें
- 2022 में पीईटी में 37.58 लाख छात्र शामिल हुए
- 2023 में पीईटी में 25 लाख छात्र शामिल हुए
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.