{"_id":"693a2d21e126c15e810b5f77","slug":"up-amidst-the-harsh-winter-in-the-state-1-million-children-did-not-receive-money-for-shoes-socks-and-sweat-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश की कड़ाके की सर्दी के बीच 10 लाख बच्चों को नहीं मिले जूते-मोजे और स्वेटर के पैसे; इसलिए अटकी राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश की कड़ाके की सर्दी के बीच 10 लाख बच्चों को नहीं मिले जूते-मोजे और स्वेटर के पैसे; इसलिए अटकी राशि
Thu, 11 Dec 2025 08:18 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 11 Dec 2025 08:18 AM IST
सार
Winter in UP: यूपी में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। बावजूद इसके अभी भी प्रदेश् के 10 लाख स्कूली बच्चों के खाते में डीबीटी की राशि नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
यूपी के प्राइमरी स्कूल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
परिषदीय विद्यालयों में लंबी कवायद के बाद भी करीब दस लाख बच्चों को यूनिफार्म और जूते-मोजे की रकम का इंतजार है। हालांकि, इसमें से ज्यादातर का कारण इन बच्चों के अभिभावक ही हैं। कुछ अभिभावकों के आधार कार्ड ही नहीं बने हैं तो कुछ के आधार बैंक खाते से लिंक नहीं हैं। इससे डीबीटी में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग अभियान चलाकर छूटे बच्चों को बैग, जूते-मोजे, स्वेटर व स्टेशनरी के लिए 1200 रुपये डीबीटी करने की कवायद कर रहा है, लेकिन बड़ी संख्या में छात्र अभी वंचित हैं जबकि ठंड शुरू हो गई है। विभाग के मुताबिक लगभग 6.50 लाख अभिभावक ऐसे हैं जिनके आधार तो बने हैं लेकिन खाते से लिंक नहीं हैं।
विज्ञापन
करीब 3.50 लाख अभिभावकों के आधार ही नहीं बने हैं। हालांकि, विभाग बीआरसी पर कैंप लगाकर अभिभावकों के आधार कार्ड बनवा रहा है। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि जिलों में बच्चों के लंबित डाटा का सत्यापन कर उसे जल्द आगे बढ़ाएं। जिनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं उनको जल्द पूरा कराकर डीबीटी कराएं। कहा, ठंड में कोई भी बच्चा बिना स्वेटर के स्कूल न आए। इसका कड़ाई से पालन करें।
विज्ञापन