फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Amar Ujala Camp... Register today for Aadhaar card creation and update; will be held on November 23rd

UP : अमर उजाला कैंप...आधार कार्ड बनवाने और अपडेट के लिए आज कराएं रजिस्ट्रेशन; 23 नवंबर को लगेगा

Sat, 22 Nov 2025 08:37 AM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Sat, 22 Nov 2025 08:37 AM IST
सार

अमर उजाला 23 नवंबर को 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों और किशोरों के लिए आधार बनवाने और अपडेट कराने का कैंप लगा रहा है। आज 11 से 4 बजे तक कॉल कर रजिस्ट्रेशन और अपॉइंटमेंट लिया जा सकता है। जन्म प्रमाणपत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदकों को निर्धारित स्थल पर पहुंचना होगा।

विज्ञापन
UP: Amar Ujala Camp... Register today for Aadhaar card creation and update; will be held on November 23rd
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, किशोर और किशोरियां जिनका आधार कार्ड नहीं बना है उनके लिए एक बेहतरीन मौका है। नया आधार कार्ड बनवाने और अपडेट करवाने के लिए अमर उजाला की तरफ से रविवार यानी 23 नवंबर को कैंप लगाया जा रहा है। कैंप में इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए शनिवार (आज) को कॉल कर रजिस्ट्रेशन करवाने के साथ अपॉइंटमेंट बुक करवा सकते हैं।

विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन के लिए सुबह 11 से शाम 4 बजे के बीच दिए गए नंबरों पर कॉल कर सकते हैं। रविवार को अपॉइंटमेंट के लिए तय किए गए समय और अनिवार्य दस्तावेजों के साथ आवेदकों को अमर उजाला कार्यालय 3ए तिलक मार्ग, डालीबाग हजरतगंज पहुंचना होगा। कार्यालय में मौजूद यूआईडीएआई की टीम आधार बनाने व अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी करेगी।
विज्ञापन


वहीं, यूआईडीएआई उप महानिदेशक प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक नागरिक के पास आधार होना जरूरी है। अमर उजाला की तरफ से की गई पहल बेहतरीन है। जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम हैं वह आधार बनवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा लें। कैंप में आधार अपडेट करवाने वालों को भी सुविधा मिलेगी। इसके लिए वह भी अपॉइंटमेंट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये जानकारी है बेहद जरूरी

  • पांच वर्ष तक की उम्र के बच्चों का आधार बनवाने के लिए उनका जन्म प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य होगा। साथ ही माता-पिता में से किसी एक की मौजूदगी जरूरी होगी, क्योंकि उनका बायोमेट्रिक लिया जाएगा।
  • 5 से 18 वर्ष उम्र के बच्चे, किशोर व किशोरी जिनके पास सिर्फ जन्म प्रमाणपत्र है, उनको भी बायोमेट्रिक के लिए माता या पिता को साथ लाना होगा।
  • 5-18 वर्ष के वह आवेदक जिनके पास जन्म प्रमाणपत्र के साथ जाति, निवास या फिर पासपोर्ट है तो उनके साथ माता या पिता का आना अनिवार्य नहीं होगा।
  • आधार में दर्ज ये चीजें अपडेट हो सकेंगी।
  • बायोमेट्रिक, मोबाइल नंबर, ईमेल या फोटो अपडेट करवाने के लिए आपको अपना आधार एवं आधार से लिंक मोबाइल लाना होगा।
  • अगर आधार में दर्ज पते को अपडेट करवाना है तो आवेदकों को आधार कार्ड के साथ एक एड्रेस प्रूफ जैसे पासपोर्ट, बिजली बिल, राशन कार्ड या कोई सरकारी विभागीय आईडी कार्ड लाना होगा।
  • कैंप में आधार में दर्ज जन्मतिथि और नाम अपडेट नहीं किया जाएगा।
  • आधार अपडेट कोई भी करवा सकता है। इसमें उम्र की सीमा तय नहीं की गई है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed