UP Weather : घने कोहरे के साथ अब यूपी में बारिश और वज्रपात का साया, इन जिलों के लिए जारी किया गया अलर्ट
Fog Alert in UP: बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।
विस्तार
प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत हैं। मंगलवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे और गलन भरी हवाओं के साथ हुई। हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की। नए विकसित हो रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। बुधवार के लिए मौसम विभाग ने बुंदेलखंड व आगरा क्षेत्र के 16 जिलों में गरज चमक संग वज्रपात और 18 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इधर लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, बलिया आदि में मंगलवार को कोहरे की घनी चादर की वजह से दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। इटावा, मुजफ्फरनगर और बुलंदशहर सात डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडे रहे। वहीं बुधवार के लिए 42 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि ज्यादातर जगहों पर घने कोहरे के साथ पछुआ हवा अभी ठंड का अहसास कराती रहेगी।
यहां वज्रपात की चेतावनी
यहां घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
यहां भी कोहरा छाने की संभावना
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में।
साढ़े सात घंटे तक लेट हुए विमान
मंगलवार को अमौसी एयरपोर्ट से जेद्दा जाने वाला विमान एसवी 893 साढ़े सात घंटे की देरी से उड़ान भर सका। हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट आईएक्स 2816, मस्कट जाने वाला विमान डब्ल्यू वाई 266, रियाद जाने वाला विमान एक्सवाई 334, मुंबई जाने वाला विमान 6ई 5241 एक-एक घंटे की देरी से उड़ान भर सके। अमौसी एयरपोर्ट पर आने वाले विमानों में जेद्दा का विमान एसवी 892 चार घंटे की देरी से आया। इसके अलावा मुंबई से आने वाला विमान 6ई 5264 सवा घंटे, मस्कट की फ्लाइट डब्ल्यूवाई 265, रियाद की उड़ान एक्सवाई 333 एक-एक घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची। अमौसी एयरपोर्ट पर आने और जाने वाले करीब 18 विमान लेट हुए।