{"_id":"6100dd1c6fdf9b246454a374","slug":"up-allottees-of-hi-tech-township-will-soon-get-houses-and-flats","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : हाईटेक टाउनशिप के आवंटियों को जल्द मिलेंगे मकान और फ्लैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : हाईटेक टाउनशिप के आवंटियों को जल्द मिलेंगे मकान और फ्लैट
Wed, 28 Jul 2021 09:59 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 28 Jul 2021 09:59 AM IST
सार
हाईटेक टाउनशिप योजनाओं के लाइसेंस का नवीनीकरण होने के बाद इन योजनाओं को शुरू करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
टाउनशिप
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाईटेक टाउनशिप योजनाओं के लाइसेंस का नवीनीकरण होने के बाद इन योजनाओं को शुरू करने की कवायद शुरू कर दी गई है। आवास विभाग ने योजनाओं के सभी सात बिल्डरों से संशोधित डीपीआर जमा करने का निर्देश दिया। माना जा रहा है इन हाइटेक टाउनशिप योजनाओं के शुरू होने से इनमें मकान, जमीन, फ्लैट, दुकान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान की बुकिंग कराने वाले करीब 50 हजार आवंटियों की फंसी संपत्तियां मिल सकेंगी।
विज्ञापन
प्रदेश के पांच शहरों में सात बिल्डरों ने संशोधित डीपीआर शासन को उपलब्ध करा दिया है। इससे नए और पुरानों आवेदकों को मिलाकर करीब 50 हजार से अधिक लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
बता दें कि प्रदेश में लोगों को जरूरत के मुताबिक मकान, जमीन, फ्लैट, दुकान, व्यावसायिक प्रतिष्ठान उपलब्ध कराने के लिए तत्कालीन सरकार ने 2003 में हाईटेक नीति शुरू की थी। इसमें कुल 13 बिल्डरों को हाईटेक टाउनशिप का लाइसेंस दिया गया था, लेकिन, नीति की शर्तों के मुताबिक बिल्डर 1500 एकड़ जमीन नहीं जुटा पाए। तत्कालीन राज्य सरकार ने 27 जनवरी 2010 को हाईटेक टाउनशिप नीति को सामप्त कर दिया। इसके चलते हजारों खरीदारों का पैसा फंस गया।
विज्ञापन
इस स्थिति को देखते हुए योगी सरकार ने हाल में पांच शहरों के सात बिल्डरों से संबंधित हाईटेक टाउनशिप परियोजनाओं के लाइसेंस का नवीनीकरण कर दिया था ताकि आवंटियों को फंसी संपत्तियों को दिलाया जा सके। लाइसेंस नवीनीकरण के बाद अब शासन ने सभी संबंधित बिल्डरों से संशोधित डीपीआर मांगा था। इस आधार पर सभी सातों बिल्डरों ने संशोधित डीपीआर संबंधित विकास प्राधिकरण बोर्ड से पास जमा कराकर शासन को भेज दिया है।
किस शहर में कितने बिल्डर
शहर बिल्डर का नाम कुल जमीन का क्षेत्रफल
लखनऊ अंसल प्रापर्टीज 3362.29 एकड़
गर्व बिल्डटेक 750 एकड़
गाजियाबाद उप्पल चड्ढा 2866.99 एकड़
सनसिटी 671 एकड़
मथुरा-वृंदावन सनसिटी 490 एकड़
बुलंदशहर उत्तम स्टील्स 1060 एकड़
प्रयागराज पंचम रियकॉन 611 एकड़