फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: All dilapidated bridges in the state will be audited

यूपी: प्रदेश के सभी जर्जर पुलों का ऑडिट होगा, किसी तरह दुर्घटना होने पर अधिकारी होंगे सीधे जिम्मेदार

Tue, 09 Jan 2024 08:27 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 09 Jan 2024 08:27 AM IST
सार

लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने अधिकारियों को सड़कों के सामान्य मरम्मत एवं विशेष मरम्मत के कार्य को प्राथमिकता पर समयबद्ध सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। 

विज्ञापन
UP: All dilapidated bridges in the state will be audited
जर्जर पुल

विस्तार

उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में सभी जर्जर सेतुओं का ऑडिट कराया जाये और इसकी रिपोर्ट जल्द से जल्द प्रस्तुत की जाये। जर्जर सेतुओं की वजह से किसी भी तरह की दुर्घटना होने पर अधिकारी सीधे जम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ सख्त से कार्रवाई भी की जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्राथमिकता पर सर्वप्रथम जर्जर पुलों के निर्माण का प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाये। उसके बाद अन्य सेतुओं के प्रस्ताव प्रेषित किये जायें। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में ग्रामीण सड़कों पर गड्ढे नहीं होने चाहिए। गांव एवं शहरों की नालियां ठीक हो और जल भराव की स्थिति नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन


लोक निर्माण मंत्री ने यह निर्देश निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान दिये। उन्होंने कहा  कि पूरे प्रदेश में निर्माणाधीन परियोजनाओं का ख्याति प्राप्त संस्था से थर्ड पार्टी ऑडिट कराया जाये, क्योंकि सड़क एवं पुलों के निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि भूमि के अधिग्रहण की वजह से कई सड़कों के निर्माण में विलम्ब हो रहा है। अभियान चलाकर सड़क बनाने के लिए भूमि अधिगृहीत की जाये और अधिगृहीत सभी भूमि का लोक निर्माण विभाग के पक्ष में दाखिल खारिज भी कराया जाये, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कठिनाई न होने पाये। उन्होंने बैठक के दौरान सभी अनुरक्षण कार्यों की गहन समीक्षा की। सड़कों के सामान्य मरम्मत एवं विशेष मरम्मत के कार्य को प्राथमिकता पर समयबद्ध सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। साथ ही धमार्थ मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण तथा राज्य सड़क निधि के तहत सड़कों के निर्माण /सुदृढ़ीकरण को भी तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed