फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav Says—The BJP Has No Work; They Only Instigate Conflicts.

UP: अखिलेश बोले- हम भाजपा को ईवीएम से ही हराएंगे, चुनाव में इनसे ज्यादा पैसा कोई और पार्टी खर्च नहीं करती

Sat, 09 May 2026 12:49 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 09 May 2026 12:49 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के पास जनता के लिए कोई काम नहीं है और वह सिर्फ लोगों के बीच झगड़े कराने की राजनीति कर रही है। उनके बयान के बाद प्रदेश की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है।

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav Says—The BJP Has No Work; They Only Instigate Conflicts.
अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता की। - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

अखिलेश यादव ने लखनऊ के सपा कार्यालय में शनिवार को प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर कई बड़े आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई काम नहीं है, ये लोग नकारात्मकता फैलाते हैं, एक-दूसरे में झगड़ा लड़वाते हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा इनके पास कोई काम हो तो बताएं। अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर महाराणा प्रताप जयंती पर दो दिन का अवकाश दिया जाएगा। गोमती रिवर फ्रंट पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने की घोषणा की। प्रतिमा में चेतक और भाला सोने का होगा।
विज्ञापन


प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। जो लोग जीरो टॉलरेंस की बात करते थे, उन्होंने ही लॉ एंड ऑर्डर को जीरो कर दिया है। एनसीआरबी के आंकड़े खुद सरकार की नाकामी की गवाही दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से “मल्टी लेयर इलेक्शन माफिया” के खिलाफ मिलकर काम करने की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग फॉर्म-7 भरकर समाजवादी पार्टी के वोट कटवाने का काम कर रहे थे। 

 

Trending Videos

यूके में हाल ही में बैलेट पेपर से चुनाव हुए

ईवीएम के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यूके में हाल ही में बैलेट पेपर से चुनाव हुए हैं। सवाल उठाया कि क्या भारत इंग्लैंड से आगे है। समाजवादी पार्टी ईवीएम से ही भाजपा को हराएगी। 2022 विधानसभा चुनाव से पहले कानपुर में पड़े छापे को समाजवादी पार्टी से जोड़कर प्रचारित किया गया था। अब पार्टी उस जब्त पैसे को वापस मांग रही है, लेकिन सरकार उसे लौटाने को तैयार नहीं है। 

भाजपा के पास कोई सकारात्मक काम नहीं

उन्होंने यह भी दावा किया कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में ईडी की कार्रवाई देखने को मिल सकती है। तमिलनाडु में स्टालिन की तस्वीर वाले विवाद पर उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के पास कोई सकारात्मक काम नहीं है, वह सिर्फ समाज में दरार और झगड़ा पैदा करने की राजनीति करती है।

विपक्षी गठबंधन मजबूत रहेगा। तेल कंपनियों के घाटे का बोझ जनता पर डाला जाएगा। भाजपा पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही है और बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है ।भाजपा से ज्यादा पैसा चुनाव में कोई और पार्टी खर्च नहीं कर सकती।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed