फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav Says—Amidst Water Crisis in Chitrakoot, Claims of Development Fall Flat; Only 'Har Ghar Jal

UP: अखिलेश यादव बोले- चित्रकूट में पानी संकट के बाद विकास का दावा फुस्स, सिर्फ दीवारों पर लिखा- 'हर घर जल'

Thu, 04 Jun 2026 08:11 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 04 Jun 2026 08:11 PM IST
सार

चित्रकूट में पानी की समस्या को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है। आरोप लगाया गया कि विकास और जलापूर्ति योजनाओं के दावे जमीन पर सफल नहीं दिख रहे हैं। पेयजल संकट, अधूरी परियोजनाओं और बुनियादी सुविधाओं को लेकर सवाल उठाए गए, जबकि नदियों की सफाई और पूर्व विकास कार्यों का भी उल्लेख किया गया।

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav Says—Amidst Water Crisis in Chitrakoot, Claims of Development Fall Flat; Only 'Har Ghar Jal
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : सपा यूट्यूब चैनल।

विस्तार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, चित्रकूट में पानी के लिए तरसते बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की दयनीय हालत देखकर भाजपा के विकास का दावा अंडरग्राउंड हो गया है। जनता कह रही है हमें आज पानी दे दीजिए, हम 2047 के विकसित भारत के सपने को लेकर क्या करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा का शासन रहेगा तब तक ‘जल जीवन मिशन’ की टंकियां गिरती रहेंगी और ‘हर घर जल’ का नारा दीवारों पर ही लिखा मिलेगा। अब फिर कोई किसी ‘स्वतंत्र’ को बंधक बनाएगा तो भाजपाई कहेंगे, ये ठीक नहीं किया।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने आरोप लगाए कि भाजपा सरकार में केवल बजट की लूट हुई है। सारा पैसा भाजपाईयों की कमीशनखोरी में बंट जाता है। इसीलिए कहीं पानी की टंकियां गिर रही हैं तो कहीं पुल गिर रहे हैं, और सड़कें टूट रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि भाजपा मां गंगा को भी साफ नहीं कर पायी। यमुना नदी का बुरा हाल है। नदियों की सफाई और शहर में नदी साफ बनाने के लिए लखनऊ में गोमती रिवर फ्रंट एक उदाहरण है। कहा कि सपा सरकार ने नदियों की सफाई के लिए ऐतिहासिक काम किया था। गोमती नदी पर विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट बनाया गया। नदियों को साफ रखने का यही तरीका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed