{"_id":"666805b28f354f09f405d48e","slug":"up-akhilesh-yadav-resigns-from-karhal-assembly-seat-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से दिया इस्तीफा, अयोध्या के सांसद ने भी विधानसभा सीट छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से दिया इस्तीफा, अयोध्या के सांसद ने भी विधानसभा सीट छोड़ी
Wed, 12 Jun 2024 04:45 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 12 Jun 2024 04:45 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। वह अब केंद्र की राजनीति करेंगे। वह कन्नौज से सांसद चुने गए हैं। अभी तक वह करहल से विधायक और यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद पर थे।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अब केंद्र की राजनीति करेंगे। उन्होंने करहल विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वह कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। इसके बाद उन्हें एक सीट से इस्तीफा देना था तो उन्होंने करहल सीट छोड़ दी। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे के अनुसार यह इस्तीफा प्राप्त हो गया है। शीघ्र ही स्वीकार करने की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
इससे पहले सपा के विधायक लालजी वर्मा भी इस्तीफा दे चुके हैं। लालजी वर्मा भी लोकसभा सदस्य चुने गए हैं। इसके अलावा, फैजाबाद लोकसभा सीट से सांसद चुने गए अवधेश प्रसाद ने भी विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि विधायक पद से आज इस्तीफ़ा दे दिया हैं। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को मेरा प्रणाम, आपने मुझे लम्बे समय तक सेवा करने का अवसर प्रदान किया, इसके लिए मैं आप सभी का आभारी हूं। अब सांसद होने के नाते आप सभी जनता की आवाज को देश की सबसे बड़ी पंचायत में उठाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
विधायक पद से आज इस्तीफ़ा दे दिया हैं।
मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को मेरा प्रणाम, आपने मुझे लम्बे समय तक सेवा करने का अवसर प्रदान किया, इसके लिए मैं आप सभी का आभारी हूँ।
अब सांसद होने के नाते आप सभी जनता की आवाज को देश की सबसे बड़ी पंचायत में उठाऊंगा।#Ayodhya— Awadhesh Prasad (@AwadheshPrasad_) June 12, 2024
अखिलेश यादव यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी हैं। ऐसे में आने वाले समय में यह पद उनके चाचा विधायक शिवपाल सिंह यादव या फिर पीडीए के तीन विधायकों रामअचल राजभर, इंद्रजीत सरोज और कमाल अख्तर में से किसी एक को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें - संघ से दूरी भाजपा को पड़ी भारी... इन उम्मीदवारों से असहमत था आरएसएस; BJP ने किसी फैसले में नहीं ली सलाह
ये भी पढ़ें - UP: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका... अब नया घरेलू कनेक्शन लेना होगा महंगा! ये ग्राहक भी होंगे प्रभावित
अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी में सपा ने अकेले दम पर 37 और इंडिया गठबंधन की सहयोगी दल कांग्रेस के साथ मिलकर कुल 43 सीटों पर जीत दर्ज की है।