फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav announces that 26,000 schools closed during BJP rule will be reopened.

यूपी: अखिलेश यादव का एलान- भाजपा राज में बंद किए गए 26 हजार स्कूलों को खोला जाएगा

Sun, 30 Aug 2026 01:21 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 30 Aug 2026 01:21 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में हमारी सरकार आने पर पीडीए समाज को आबादी के अनुसार उनका हक दिया जाएगा। भाजपा राज में बंद किए गए स्कूलों को फिर खोला जाएगा।

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav announces that 26,000 schools closed during BJP rule will be reopened.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एलान करते हुए कहा कि भाजपा राज में बंद किए गए स्कूलों को सपा सरकार आने पर फिर से खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में पीडीए समाज के लोग पढ़ते हैं। सपा सरकार आने पर पीडीए समाज को उनकी आबादी के अनुसार हक दिया जाएगा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बचे हुए महीनों में एक लाख नौकरियां देने की बात कर रहे हैं। अब समय ही कितना बचा है। हमारी सरकार आएगी तो हम पीडब्ल्यूडी विभाग का भी ऑडिट करवाएंगे और बताएंगे कि कितना माल कमाया गया है। सड़कों पर गड्ढे हैं। सिंचाई विभाग में भी घोटाला हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इस्तीफा: आईएएस दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा को कहा अलविदा, भावुक पोस्ट में लिखा- 'पद छूट गया, सपना नहीं'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पहली बार लखनऊ में रालोद का बड़ा सम्मेलन: अखिलेश को जयंत की चुनौती, जाट व गुर्जर के साथ ब्राह्मणों को साधेंगे


उन्होंने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि मंदिर के बाहर भीख मांगने वाला भिखारी भी मंदिर में चोरी नहीं करता है लेकिन इन लोगों ने मंदिर में दान का धन भी चुरा लिया है। ये लोग धर्मद्रोही और अधर्मी लोग हैं। जनता अब इंतजार कर रही है। अब लोग इनको बर्दाश्त करने वाले नहीं हैं।

"दूसरे प्रदेशों के अपराधी आकर यूपी में अपराध कर रहे"
अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था का हाल तो ये है कि दूसरे प्रदेशों के अपराधी यहां वारदात करने आते हैं और बुलडोजर वाली सरकार कुछ नहीं करती है। लगता है कि दोनों की साझेदारी है। भाजपा के लोग भ्रष्टाचार करते हैं। जनता को मिलावटी पेट्रोल बेचा जा रहा है। त्योहार आते ही चीनी महंगी कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed