फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh watches Farhan Akhtar's film '120 Bahadur' at a multiplex, comes out and attacks BJP

यूपी: अखिलेश ने मल्टीप्लेक्स में देखी फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर, निकलकर भाजपा पर किया हमला

Wed, 26 Nov 2025 08:03 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 26 Nov 2025 08:03 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने लखनऊ के एक मल्टीप्लेक्स में फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर देखी। उनके साथ फरहान अख्तर भी मौजूद रहे। 
 

विज्ञापन
UP: Akhilesh watches Farhan Akhtar's film '120 Bahadur' at a multiplex, comes out and attacks BJP
फरहान अख्तर के साथ अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की विदेश नीति फेल है। देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं और सिकुड़ रही हैं। वह बुधवार को स्थानीय मॉल में फिल्म निर्देशक और अभिनेता फरहान अख्तर के साथ 1962 के भारत-चीन युद्ध पर आधारित फिल्म को देखने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। बता दें कि इस युद्ध में भारतीय सेना के 120 अहीर सैनिकों ने मेजर शैतान सिंह के नेतृत्व में रेजांगला पोस्ट पर अपनी जान की परवाह किए बिना अदम्य साहस दिखाते हुए मातृभूमि की रक्षा की थी।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने सपा विधायकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म देखने के बाद वीर सैनिकों के अदम्य साहस और वीरता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह फिल्म हमारे वीर जवानों की वीरता पर आधारित सच्ची घटना है। हमारी सेना दुनिया की सबसे बहादुर सेना है। हमारे जवान कठिन परिस्थितियों में सीमा की रक्षा करते हैं। यह फिल्म सच्ची लड़ाई पर है। फिल्म में दिखाया गया है कि हमारी बहादुर सेना ने किस तरह से शत्रु का सामना किया और बहादुरी से युद्ध लड़ा। मेजर शैतान सिंह को उनकी वीरता के लिए परमवीर चक्र मिला।
विज्ञापन


हम अपनी बहादुर सेना का सम्मान करते है। नई पीढ़ी को सेना की वीरता को देखना चाहिए। हम सभी लोगों को अहीर जवानों की वीरता पर गर्व है। सपा ने अहीर रेजिमेंट की मांग अपने चुनाव घोशणा पत्र में भी की थी। जितने लोग जिन-जिन रेजिमेंट की मांग कर रहे हैं, सबको बनाया जाना चाहिए। बड़े पैमाने पर हमारे नौजवान वर्दी पहनकर देश की सेवा करना चाहते है। युवाओं को देशभक्ति वाली ऐसी फिल्में देखनी चाहिए। आज भाजपा सरकार चीन के साथ व्यापार को बढ़ा रही है। चीन हमारे बाजार पर कब्जा कर रहा है। सीमा पर घुसपैठ कर रहा है। उन्होंने फरहान अख्तर और उनकी पूरी टीम को बधाई भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed