यूपी: अखिलेश बोले- भाजपा सरकार वीडियो देखकर भी मुकदमा करा देगी, ये भाजपाई गुंडे कुछ नहीं होने देते
अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के काल में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।
विस्तार
अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा सरकार पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अजय सेठ वाला वीडियो शेयर करने पर एक व्यक्ति पर मुकदमा करा दिया गया। अब आगे ऐसे हालात बनेंगे कि जो इस वीडियो को देखेगा। उस पर भी मुकदमा होगा। ये भाजपा वाले कुछ भी कर सकते हैं।
रायबरेली में बच्चों का कार्यक्रम हो रहा था, लेकिन भाजपा के गुंडों ने रुकावट पैदा की। उन्होंने कार्यक्रम नहीं होने दिया। ऐसा इसलिए है कि वो स्वजातीय लोगों को बढ़ावा देना चाहते हैं। यही भाजपा की कानून व्यवस्था है। अगर आपको सम्मान नहीं मिल रहा है तो आप पीडीए के हैं, इसलिए नहीं मिल रहा है। छात्रों को पार्टी के लोगों को संघर्ष करना पड़ा। संत कबीर नगर में हमारी पार्टी के सांसद की जान भी जा सकती थी।
#WATCH | Lucknow, UP: On SP MP Pappu Nishad attacked in Sant Kabir Nagar, SP Chief Akhilesh Yadav says, "... Our party MP Pappu Nishad was attacked due to the lack of police security and proper safety arrangements by the administration. His vehicle was vandalised, and he… pic.twitter.com/GIf0Kyqr5V
— ANI (@ANI) September 19, 2026
अखिलेश यादव बोले- प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था चौपट
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के भविष्य के के लिए आने वाली पीढ़ी की खुशहाली के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना लोकतंत्र के हित में है। यूपी की पूरी प्रशासनिक व्यवस्था चौपट है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार की हद हो गई है। इसलिए भाजपा सरकार को सत्ता से हटाना ही एकमात्र उपाय है। समाजवादी पार्टी पीडीए को एकजुट करके उत्तर प्रदेश से भाजपा सरकार का सफाया करने के लिए संकल्पित है।
भाजपा कोई नई योजना लागू करने में सफल नहीं हो सकी। दिखाने के लिए भी उसके पास सिर्फ समाजवादी सरकार के समय के काम है। भाजपा नफरत की राजनीति कर समाज का बंटवारा करने की साजिश करती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा जबसे सत्ता में आई है, महिला अपराध, फर्जी एनकाउंटर और पुलिस हिरासत में मौतों के आंकड़ों में उत्तर प्रदेश अव्वल नंबर पर है। महिलाएं रोज अपमानित हो रही है। बच्चियों से दरिंदगी हो रही है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। वह आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। लोगों को न समय से इलाज मिल रहा है और न ही शुद्ध पेयजल। स्कूल बंद हो रहे हैं। पीडीए समाज पर अत्याचार हो रहा है।