फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh said, people are suffering from unemployment, inflation, corruption, prosperity will come if SP government is formed

यूपी : अखिलेश बोले, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार से लोग त्रस्त, सपा सरकार बनने पर आएगी खुशहाली

Thu, 16 Dec 2021 11:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 16 Dec 2021 11:38 PM IST
सार

पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओँ को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकारी भर्तियां रूकी हुई है। नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है।

विज्ञापन
UP: Akhilesh said, people are suffering from unemployment, inflation, corruption, prosperity will come if SP government is formed
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार से लोगो त्रस्त हैं। यही वजह हैकि चारों ओर बदलाव की हवा बह रही है। जनता को उम्मीद है कि समाजवादी सरकार बनने पर ही उनकी जिंदगी में खुशहाली आएगी।
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओँ को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकारी भर्तियां रूकी हुई है। नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है। महिलाओं को जगह.जगह अपमानित होना पड़ता है। निवेश से जुड़े वादे हकीकत में नहीं बदल सके हैं। भाजपा सरकार में कोरोना काल में लोगों को उनके हाल पर छो़ड़ दिया। कोविड मौत के मुआवजे को लेकर भाजपा सरकार पर सर्वोच्च न्यायालय ने कड़ी टिप्पणी की है। इससे मुख्यमंत्री  के झूठे वादों और कोविड काल में स्वास्थ्य व्यवस्था की झूठी तारीफ  की पोल खुल गई हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता के संरक्षण में अपराध बढ़ने से कानून व्यवस्था पर लोगों का भरोसा टूट चला है।
विज्ञापन


बसपा नेता ने ली सदस्यता
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष बसपा नेता पूर्व राज्य मंत्री जावेद इकबाल ने सपा की सदस्यता ली। इस दौरान उनके तमाम समर्थक भी मौजूद रहे।

23 को मनेगा चौधरी चरण सिंह जयंती
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निर्देश दिया है कि 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन मनाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश मुख्यालय के साथ ही हर जिले में समारोह का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed