फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh demanded an impartial investigation into Ajit Pawar's plane crash, asking how such a major incide

यूपी: अखिलेश ने कहा अजित पवार की विमान दुर्घटना की हो निष्पक्ष जांच, आखिर कैसी घटी इतनी बड़ी घटना

Wed, 28 Jan 2026 09:13 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 28 Jan 2026 09:13 PM IST
सार

Ajit Pawar plane crash: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत हो गई। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस घटना पर सवाल उठाया है।

विज्ञापन
UP: Akhilesh demanded an impartial investigation into Ajit Pawar's plane crash, asking how such a major incide
अखिलेश यादव ने की जांच की मांग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार के विमान दुर्घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि पता चलना चाहिए की आखिर यह घटना क्यों हुई। उन्होंने कहा कि अजित पवार महाराष्ट्र के बड़े और लोकप्रिय नेता थे। आज जब लोग इतने जागरूक है। तकनीक को सब समझते है। यह बात साफ होनी चाहिए कि यह घटना क्यों हुई।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के बारामती में मंगलवार सुबह हुए विमान हादसे ने देशभर की राजनीति और पवार परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया। इस हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन की खबर फैलते ही राज्यभर में माहौल गमगीन हो गया। ऐसे में अब जब सवाल और जवाब का सिलसिला शुरू हुआ तो महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता और एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने अपने भतीजे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर पहली प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

शरद पवार ने दी थी प्रतिक्रिया 

UP: Akhilesh demanded an impartial investigation into Ajit Pawar's plane crash, asking how such a major incide
अजित पवार के निधन पर एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार की प्रतिक्रिया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

इस मामले पर शरद पवार ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। पूरे परिवार और राज्य के लिए यह अपूरणीय क्षति है। लेकिन इसे राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं देखा जाना चाहिए। यह सिर्फ एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था। उन्होंने सभी से अपील की कि इस घटना को राजनीतिक रंग से न देखें। 

सीएम ममता बनर्जी ने भी जताई थी आशंका

बता दें कि इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस हादसे को लेकर साजिश की आशंका जताई। साथ ही मांग की कि इस मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच हो। ममता ने कहा कि अब देश में नेताओं की सुरक्षा और सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह केवल सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा करती हैं, क्योंकि उनके अनुसार जांच एजेंसियों की स्वतंत्रता अब खत्म हो गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed