फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh attacks CM Yogi, says CM Yogi is spoiling social harmony

यूपी: अखिलेश का सीएम योगी पर हमला, कहा- सामाजिक सौहार्द के रास्ते में बारूदी सुरंग बिछाना छोड़ें मुख्यमंत्री

Sun, 10 Nov 2024 08:07 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 10 Nov 2024 08:07 AM IST
सार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि यह सरकार संविधान से नहीं बल्कि मन से चल रही है। 
 

विज्ञापन
UP: Akhilesh attacks CM Yogi, says CM Yogi is spoiling social harmony
योगी आदित्यानाथ और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामाजिक सौहार्द को खत्म कर बारूदी सुरंग बिछा रहे हैं। एनकाउंटर वाली इस सरकार का काउंटडाउन शुरू हो गया है। घबराहट में उनकी भाषा भी मर्यादाहीन हो गई है। मुख्यमंत्री समाज में बारूद बिछाना छोड़ दें। भाजपा सरकार संविधान नहीं मन विधान से चल रही है।

विज्ञापन


अखिलेश प्रदेश सपा मुख्यालय पर नोटबंदी के दौरान जन्मे खजांची का जन्मदिन मनाने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। सपा अध्यक्ष ने कहा कि हार के डर से भाजपा नेताओं की भाषा बदल गई है। सच्चाई यह है कि मन की कुटिलता ही वचन की कटुता बनती है। जिन्होंने खुद के ऊपर से सच्चे मुकदमे हटवाए हैं और दूसरे के ऊपर झूठे मुकदमे लगवाएं हैं, वे जितना कम बोलेंगे उतना उनकी सच्चाई छुपी रहेगी।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में साधू संतों से पक्षपात किया जा रहा है। उनके बीच झगड़े करवाए जा रहे हैं। जो जितना बड़ा संत होता है, वह उतना कम बोलता है। यहां तो सब उल्टा है। इनकी योग्यता की परीक्षा करवानी पड़ेगी। व्यक्ति वस्त्र से नहीं वचन से योगी होता है। जिन्हें मृदुभाषी होना चाहिए, वे वाचाल और कटुभाषी बन गए हैं। झूठे प्रचारक और अत्याचारी बन गए हैं। जिनका काम सरकार चलाना होना चाहिए, वे बुलडोजर चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनाया खजांची का जन्मदिन
अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय पर नोटबंदी के समय कानपुर देहात के रसूलाबाद में बैंक की लाइन में पैदा हुए खजांची का आठवां जन्मदिन मनाया गया। उन्होंने खजांची को साइकिल भी भेंट की। खजांची ने कविता सुनाई। बड़ी संख्या में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी खजांची को उपहार दिए। इस अवसर पर अखिलेश ने कहा कि नोटबंदी दुनिया के इतिहास में सबसे बड़े आर्थिक भ्रष्टाचार के रूप में उभर कर आई है। खजांची का जन्म दिन हम लोगों से ज्यादा भाजपा को मनाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed