फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Air India flight operations disrupted, flight coming from Mumbai suddenly cancelled; 125 tickets cancelled

यूपी: गड़बड़ाया एयर इंडिया के विमानों का संचालन, मुंबई से आने वाली फ्लाइट अचानक कैंसिल; रद्द हुए 125 टिकट

Thu, 19 Jun 2025 09:06 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 19 Jun 2025 09:06 AM IST
सार

Air India flights: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हुए हादसे और ईरान -इस्राइल के बीच चल रहे तनाव का असर विमान सेवाओं पर पड़ रहा है। लखनऊ एयरपोर्ट पर इसका असर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
UP: Air India flight operations disrupted, flight coming from Mumbai suddenly cancelled; 125 tickets cancelled
एयर इंडिया - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अहमदाबाद में हुई दुर्घटना के बाद एयर इंडिया के विमानों का संचालन गड़बड़ा गया है। मुंबई से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट अचानक कैंसिल कर दिया गया। तकनीकी खामियों की बात सामने आने पर एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में मौसम खराब होने के चलते सेवा निरस्त की गई है। वहीं इंडिगो की अहमदाबाद जाने वाली उड़ान भी कैंसिल कर दी गई। साथ ही कई उड़ानें देरी की शिकार हुईं।

विज्ञापन


एयर इंडिया के विमान संख्या एआई 2491 मुंबई से शाम 6:55 बजे रवाना होकर रात 9ः10 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचता है। वापसी में विमान संख्या एआई 2492 अमौसी से रात 9:50 बजे उड़ान भरकर रात 11ः48 बजे मुंबई पहुंचता है। मंगलवार रात विमान को अचानक निरस्त कर दिया गया। यात्रियों ने सोशल मीडिया पर तकनीकी खराबी की बात कहनी शुरू कर दी। अहमदाबाद में हुए हादसे के बाद एयर इंडिया के विमानों के संचालन पर यात्री बारीकी से नजर रखे हुए हैं। गड़बड़ी में तत्काल शिकायतें कर रहे हैं। हालांकि विमान तकनीकी रूप से खराब नहीं था। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बयान जारी कर स्पष्टीकरण दिया कि मुंबई से लखनऊ के लिए उड़ान भरने वाली एआई 2491 को परिचालन कारणों और दिल्ली में मौसम खराब होने के चलते रद्द की गई। इसी क्रम में लखनऊ से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-6968 बुधवार को निरस्त कर दी गई।

विज्ञापन

एयर इंडिया के विमान देरी के शिकार

लखनऊ से दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता आदि रूटों पर विमान देरी के शिकार हुए। सर्वाधिक एयर इंडिया की उड़ानें लेट हुईं। कोलकाता से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-856 आधे घंटे से अधिक लेट रही। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एआई 2478 सवा घंटे, एआई 2461 डेढ़ घंटे तथा दिल्ली से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की एआई 811 एक घंटे, इंडिगो की 6ई-2151 पैंतीस मिनट, एयर इंडिया की एआई-2477 सवा घंटे लेट रही। वहीं लखनऊ से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान एआई 2492 बुधवार को एक घंटे लेट रही।

125 यात्रियों ने निरस्त कराए टिकट

 ईरान व इस्राइल के बीच चल रहे युद्घ के बीच विमान सेवाएं बाधित हो रही है। लखनऊ से यूरोपीय देशों को जाने वाली फ्लाइटों के यात्री टिकट निरस्त करवा रहे हैं। 125 यात्री अपने टिकट कैंसिल करवा चुके हैं। पहले भारत व पाकिस्तान और अब ईरान व इस्राइल के बीच युद्घ के चलते विमान सेवाएं चरमरा गई हैं। लखनऊ से खाड़ी देशों को जाने वाले विमानों को रूट बदलना पड़ रहा है, जिससे गंतव्य तक पहुंचने में अधिक समय लग रहा है। वहीं अब यूरोपीय व मध्य एशियाई देशों को जाने वाले विमान प्रभावित हो रहे हैं। लखनऊ से दिल्ली के रास्ते यूरोपीय व मध्य एशियाई देशों के लिए उड़ानें हैं।

एयरवॉक ट्रेवेल एजेंसी के आतिफ ने बताया कि लखनऊ से ईरान जाने वालों की अच्छी संख्या रहती थी। लेकिन इन दिनों यह सेवाएं बंद हैं। इसके अतिरिक्त दिल्ली के रास्ते ब्रिटेन, फ्रांस, स्विट्जरलैंड व अन्य यूरोपीय देशों को भी लोग जाते हैं। गर्मी की छुट्टियों में इसके लिए पैकेज बुक होते हैं। अगले तीन महीनों के लिए बुक हुए टिकटों में 125 निरस्त कराए जा चुके हैं। हालांकि, यह संख्या और अधिक हो सकती है। आलमबाग स्थित सना टूर एंड ट्रेवेल्स के अकबर बताते हैं कि लखनऊ से कनेक्टिंग उड़ानों के जरिए ही यात्री सफर करते हैं। मध्य पूर्व एशिया में चल रहा तनाव कम नहीं हुआ तो पूरी इंडस्ट्री पर असर पड़ेगा। एयरलाइन के साथ पर्यटन उद्योग भी प्रभावित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed