फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Aid will be distributed equally among all the dependents of the deceased worker from covid

यूपी : कोविड से मृत कर्मिक के सभी आश्रितों में बराबर-बराबर बंटेगी सहायता राशि

Wed, 23 Jun 2021 08:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 23 Jun 2021 08:30 PM IST
सार

कई पीड़ित परिवारों में सहायता राशि को लेकर आश्रितों के बीच विवाद को देखते हुए यह व्यवस्था बनाई गई है।

विज्ञापन
UP: Aid will be distributed equally among all the dependents of the deceased worker from covid
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कोविड की रोकथाम, बचाव और उपचार के दौरान संक्रमित होकर जान गंवाने वाले कार्मिकों की मृत्यु पर दी जाने वाली 50 लाख रुपये की सहायता राशि सभी आश्रितों में बराबर-बराबर बंटेगी। अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार ने इसका विस्तृत दिशा निर्देश जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि कई पीड़ित परिवारों में सहायता राशि को लेकर आश्रितों के बीच विवाद को देखते हुए यह व्यवस्था बनाई गई है।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ने बताया कि सभी डीएम संबंधित कार्मिक की कोविड संक्रमण से मृत्यु पर उसके आश्रितों को सहायता राशि जारी करने के लिए सभी अभिलेखों समेत सिफारिश शासन को भेजेंगे। शासन की स्वीकृति के बाद कार्मिक की सेवा पुस्तिका में दर्ज सभी आश्रितों को सहायता राशि बराबर-बराबर दी जाएगी। यदि सेवा पुस्तिका में आश्रितों के नाम दर्ज नहीं हैं तो भी डीएम मृत कार्मिक के उत्तराधिकारियों में सहायता की धनराशि बराबर-बराबर वितरित कराएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कोविड की दूसरी लहर के दौरान अब तक मृत सरकारी कर्मियों का विवरण व आवश्यक दस्तावेज राहत आयुक्त कार्यालय की वेबसाइट पर 30 जून तक अनिवार्य रूप से फीड व अपलोड करने करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी डीएम, लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी व कानपुर के पुलिस आयुक्तों व सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed