फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: After SP, Congress to celebrate Kanshi Ram Jayanti; Rahul to hold Bahujan Samvad in capital on 13th

यूपी: सपा के बाद अब कांग्रेस भी मनाएगी कांशीराम जयंती, 13 को राजधानी में राहुल करेंगे बहुजन संवाद

Tue, 10 Mar 2026 09:36 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 10 Mar 2026 09:36 PM IST
सार

Kanshi Ram Jayanti: बसपा के संस्थापक कांशीराम की जयंती को कांग्रेस भी मनाने जा रही है। इसके पहले सपा ने इस दिन पर अलग-अलग जिलों में आयोजन का फैसला लिया था। 

विज्ञापन
UP: After SP, Congress to celebrate Kanshi Ram Jayanti; Rahul to hold Bahujan Samvad in capital on 13th
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी - फोटो : ANI Photos

विस्तार

बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती को कांग्रेस परिवर्तन दिवस के रूप में मनाएगी। इस दौरान बहुजन संवाद होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक वोटबैंक को अपने खेमे में करने के लिए लगातार अभियान चला रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के जन्म दिन से कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग परिवर्तन प्रतिज्ञा संवाद एवं संविधान चर्चा कार्यक्रम चला रहा है। अल्पसंख्यक विभाग और अनुसूचित जाति विभाग की ओर से भी अलग- अलग जिलों में विभिन्न तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


अब कांग्रेस ने 13 मार्च को बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती को समारोहपूर्वक बनाने का फैसला लिया है। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कांशीराम जयंती समारोह एवं बहुजन संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयंसिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, अनुसूचित विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि दलितों, पिछड़ों के हक की लड़ाई को लेकर कांशीराम ने पूरे देश में मुहिम शुरू की थी। उनके न रहने पर बसपा अपने मुहिम से भटक गई है। कांग्रेस ने संकल्प लिया है कि उनकी मुहिम को आगे बढाया जाएगा। दलित, पिछड़ों को उनका हक दिलाया जाएगा। यही वजह है कि कांग्रेस की ओर से कांशीराम जयंती समारोह को भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। जयंती समारोह में प्रदेशभर से जुड़े नेताओं को आगे के संघर्ष के लिए राहुल गांधी संकल्प भी दिलाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed