Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: After SP-Congress, NDA alliance begins seat-sharing process, final decision to be taken in Delhi in Decemb

यूपी: सपा-कांग्रेस के बाद अब एनडीए गठबंधन में सीटों की माथापच्ची शुरू, दिसंबर में दिल्ली में लगेगी अंतिम मुहर

Sat, 28 Nov 2026 08:39 PM IST
रोहित मिश्र सुधीर कुमार सिंह, अमर उजाला नेटवर्क लखनऊ
सुधीर कुमार सिंह, अमर उजाला नेटवर्क लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 28 Nov 2026 08:39 PM IST
सार

NDA seat sharing: यूपी में सत्ता और विपक्ष दोनों ही तरह के गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर चर्चाओं के दौर चल रहे हैं। सभी दल खुद के लिए अपनी-अपनी सीटों के दावे कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
UP: After SP-Congress, NDA alliance begins seat-sharing process, final decision to be taken in Delhi in Decemb
एनडीए में सीट बंटवारा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 सपा-कांग्रेस के बाद अब एनडीए गठबंधन के तहत भाजपा में भी सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे को लेकर माथापच्ची शुरू हो गई है। अगले साल यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा अब सहयोगी दलों अपना दल (एस), सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और निषाद पार्टी की दावेदारी की गुत्थी सुलझाने के लिए जल्द ही उच्च स्तरीय बैठक करके फैसला करने की तैयारी में है। 

विज्ञापन


अगले महीने यह बैठक दिल्ली में होगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन और गृहमंत्री अमित शाह सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बैठक कर सीटों के बंटवारे पर फैसला ले सकते हैं। इस बार कुछ दलों के सीटों का कोटा बढ़ने के संकेत है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पहले चक्र में एनडीए के प्रमुख घटक अपना दल (एस), सुभासपा और निषाद पार्टी ने अपनी-अपनी सूची भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व को सौंप दी, लेकिन अपना दल (एस) ने अभी तक अपना पत्ता नहीं खोला है। जबकि सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने इस बार अपने-अपने कोटे की सीटों की संख्या बढ़ाने को लेकर लामबंदी में जुटे हैं। दोनों नेताओं से तीन-तीन दर्जन सीटों पर दावेदारी कर रखी है। हालांकि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने दोनों नेताओं को अपनी सीटों के अलावा उन सीटों के बारे में भी जानकारी मांगी है, जहां पर भाजपा को जीताने में उनके दल के कोर वैंक निर्णायक भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभासपा अध्यक्ष ने जहां पूर्वांचल में पार्टी के प्रभाव और पिछड़े वर्गों में अपनी पकड़ के आधार पर अधिक सीटों की दावेदारी कर रखा है। वहीं, निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद निषाद समाज के प्रभाव वाले क्षेत्रों में पार्टी की मजबूत उपस्थिति और सामाजिक समीकरणों के आधार पर सीटें मांगी है। अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल भी कुर्मी बहुल क्षेत्रों में पार्टी के प्रभाव और पिछले चुनावी प्रदर्शन को आधार बनाकर अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की पैरवी कर रही हैं।

Trending Videos

सुभासपा ने 38 तो निषाद ने 36 सीटें मांगी

सूत्रों के मुताबिक सुभासपा ने इस बार 38 सीटों की तो निषाद पार्टी ने 36 सीटों की सूची भाजपा नेतृत्व को सौंप दी है। हालांकि भाजपा ने इनके दावेदारी वाली सीटों की पर इनके जीतने की संभावनाओं को लेकर अपने स्तर से सर्वे करा रही है। सूत्रों का कहना है कि इस रिपोर्ट के आधार पर ही इन्हे सीटें देने पर फैसला किया जाएगा। जबकि अपना दल ने भी तक अपनी तरफ से सीटों की सूची नहीं सौंपी है। माना जा रहा है कि अगले महीने वाली बैठक में ही ये सीटों की दावेदारी पेश करेंगे।

22 में प्रदर्शन भी बनेगा आधार

सूत्रों के मुताबिक भाजपा इस बार सहयोगी दलों के कोटा को बढ़ा तो सकती है, लेकिन इससे पहले 2022 के चुनाव के प्रदर्शन को भी आधार बनाएगी। भाजपा नेतृत्व सहयोगियों की मांग, पिछले चुनाव का प्रदर्शन, क्षेत्रीय प्रभाव और जीत की संभावना को कसौटी बनाकर निर्णय करेगा। 2022 में सुभासपा को 17 सीटें मिली थीं, जिसमें 6 सीट ही जीत पाई थी। निषाद पार्टी को भी 16 सीटें मिली थी, जिसमें 11 सीटें जीती थी, इसमें पांच भाजपा के सिंबल पर तो 6 सीट खुद के सिंबल पर जीते थे। वहीं अपना दल को 18 सीटें मिली थी, जिसमें पार्टी ने 13 सीटों पर जीत दर्ज किया था, वह भी अपने सिंबल पर।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed