फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: After Bahraich, violence in Sambhal raises questions, search for the reason for the mistake started, addit

यूपी: बहराइच के बाद संभल की हिंसा ने खड़े किए सवाल, चूक की वजह तलाशना शुरू, भेजा जाएगा अतिरिक्त बल

Sun, 24 Nov 2024 08:07 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 24 Nov 2024 08:07 PM IST
सार

violence in Sambhal: बहराइच के बाद यूपी का एक और जिला हिंसा से प्रभावित हो गया। संभल में हुई घटना ने प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। अब चूक की वजहें तलाशें जा रही हैं। 

विज्ञापन
UP: After Bahraich, violence in Sambhal raises questions, search for the reason for the mistake started, addit
संभल की हिंसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बहराइच के बाद संभल में हिंसा भड़कने की घटना ने पुलिस की तैयारियों पर सवालिया निशान लगा दिया है। आलाधिकारियों के तमाम दिशा-निर्देश के बावजूद संभल में अचानक हालात बेकाबू होने की वजहों की तलाश की जा रही है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने पत्थरबाजी करने वाले अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है। एहतियात के तौर पर आसपास के जिलों से पुलिस बल को संभल भेजा गया है।
विज्ञापन


डीजीपी ने बताया कि संभल में शांतिपूर्ण तरीके से सर्वे की कार्यवाही चल रही थी, जिसमें कुछ अराजक तत्वों ने खलल डालकर माहौल बिगाड़ने की साजिश रची है। ऐसे तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आईजी रेंज मुरादाबाद रमित शर्मा को संभल भेजा गया है। इसके अलावा जोन और रेंज के कई अन्य अधिकारी भी मौके पर भेजे गए हैं। संभल पुलिस को चार कंपनी पीएसी और एक कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स दी गई है।
विज्ञापन


कई महीनों से चल रही थी तैयारी
बता दें कि त्योहारों के दृष्टिगत पूरे प्रदेश में कई महीनों से प्रशासन और पुलिस अपनी तैयारियों में जुटा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत आलाधिकारी जिलों के कप्तानों से धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद बनाए रखने का निर्देश देते रहे। सभी जिलों में दंगा नियंत्रण का लगातार प्रशिक्षण भी दिया जा रहा था। इसके बावजूद संभल में अचानक भड़की हिंसा के बाद हालात काबू करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। जिससे जान-माल का नुकसान भी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed