{"_id":"6370c187d972ca5bc627c74d","slug":"up-administration-asked-clearification-from-bsa-of-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बीएसए झांसी से स्पष्टीकरण तलब, सात दिन में जवाब न देने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बीएसए झांसी से स्पष्टीकरण तलब, सात दिन में जवाब न देने पर होगी कार्रवाई
Sun, 13 Nov 2022 04:10 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 13 Nov 2022 04:10 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश शासन बीएसए झांसी को अनुशासनहीनता के आरोप में जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया है। इसके बाद एक पक्षीय निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश शासन ने अनुशासन हीनता के आरोप में झांसी की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नीलम यादव से स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही 7 दिन में स्पष्टीकरण न देने पर गुण दोष के आधार पर एक पक्षीय निर्णय लेने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
मांगे गए स्पष्टीकरण में कहा गया है कि बीएसए को विभिन्न प्रत्यावेदनों के क्रम में प्रमुख सचिव बेसिक, माध्यमिक शिक्षा विभाग के कार्यालय में बीती 10 नवंबर को सुबह 10 बजे सुनवाई के लिए उपस्थित होने के निर्देश दिये गए थे। इस बैठक के लिए दूरभाष से भी सूचित किया गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मैनपुरी में शाक्य और खतौली में सैनी पर दांव लगाने की तैयारी में भाजपा, केंद्रीय नेतृत्व लेगा निर्णय
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अफसरों ने दबा दी होम्योपैथी भर्ती घोटाले की फाइल, मृतक आश्रितों की नियुक्ति में हुई धांधली
इसके बावजूद बीएसए निर्धारित तिथि, समय पर प्रमुख सचिव के कार्यालय में उपस्थित नहीं हुईं। न ही उपस्थित न होने के संबंध में कोई सूचना शासन को उपलब्ध कराई गई। वहीं बैठक में अन्य अधिकारी उपस्थित हुए, लेकिन बीएसए के उपस्थित न होने से संबंधित प्रकरण पर निर्णय लेने में विलंब हुआ।
शासन ने इसे उप्र सरकारी सेवक आचरण नियमावली 1956 के नियम-3 का उल्लंघन व अनुशासनहीनता माना है। इसी क्रम में स्पष्टीकरण तलब किया है।