फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Additional medicines sent to CHC to become dedicated covid Hospital

यूपी : डेडीकेटेड कोविड हॉस्पिटल बने सीएचसी में भेजी गई अतिरिक्त दवाएं

Sun, 09 May 2021 11:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 09 May 2021 11:49 PM IST
सार

प्रदेश के सभी जिलों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को डेडीकेटेड कोविड हॉस्पिटल बनाकर 15 हजार अतिरिक्त बेड का इंतजाम किया गया।

विज्ञापन
UP: Additional medicines sent to CHC to become dedicated covid Hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

प्रदेश के सभी जिलों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को डेडीकेटेड कोविड हॉस्पिटल बनाकर 15 हजार अतिरिक्त बेड का इंतजाम किया गया। छोटे जिलों में दो तो बड़े जिलों में चार से छह सीएचसी को डेडीकेटेड कोविड हॉस्पिटल बनाया गया है। इन अस्पतालों में दवा की अतिरिक्त खेप भेजी गई है। यह भी निर्देश दिया गया है कि ग्रामीण इलाके में पॉजिटिव पाए गए मरीज के पूरे परिवार की जांच और उसके संपर्क में आने वालों की हर हाल में स्क्रीनिंग कराई जाए। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य  विभाग को  सभी 75 जिलों में 15 हजार बेड, तो चिकित्सा शिक्षा विभाग को 18 हजार अतिरिक्त बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इसी के क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने छोटे जिलों में दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और बड़े जिलों में 4 से छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को डेडीकेटेड कोविड हॉस्पिटल बनाने के निर्देश दिए थे। इसके तहत ज्यादातर जिलों में दो दो सीएचसी डेडीकेटेड कोविड हॉस्पिटल के रूप में कार्य करना शुरू कर दिए हैं। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ डीएस नेगी ने बताया कि इन अस्पतालों की स्थिति की समीक्षा की गई। सभी अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं भिजवा दी गई हैं। सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सीएससी मैं आने वाले मरीज के परिजनों की हर हाल में जांच कराई जाए। प्रदेश में 1,16,000 से अधिक एल-1 के बेड्स हैं, तो एल-टू और एल-3 के 65,000 से अधिक बेड हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed