{"_id":"61a6e49de3ae4b1f1a40914a","slug":"up-additional-charge-of-consolidation-commissioner-to-ranveer-and-manisha-as-secretary-human-rights-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : रणवीर को चकबंदी आयुक्त व मनीषा को सचिव मानवाधिकार आयोग का अतिरिक्त प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : रणवीर को चकबंदी आयुक्त व मनीषा को सचिव मानवाधिकार आयोग का अतिरिक्त प्रभार
Wed, 01 Dec 2021 08:27 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 01 Dec 2021 08:27 AM IST
सार
एडीजी सुभाष चंद्रा पांच साल की प्रतिनियुक्ति की अवधि पूरी कर अपने मूल काडर यूपी लौट आए हैं। उन्हें फिलहाल प्रतीक्षारत रखा गया है। सुभाष चंद्रा 1990 बैच के आईपीएस हैं।
विज्ञापन
आईएएस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शासन ने दो आईएएस अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। चकबंदी आयुक्त व सचिव मानवाधिकार आयोग भगेलू राम शास्त्री व अपर आयुक्त वाणिज्यकर सूर्यमणि लालचंद मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। शासन ने चकबंदी आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद को सौंपा है जबकि सचिव मानवाधिकार आयोग का अतिरिक्त प्रभार राजस्व परिषद की आयुक्त एवं सचिव मनीषा त्रिघटिया को दिया है। विशेष सचिव एवं निदेशक समाज कल्याण राकेश कुमार प्रथम से विशेष सचिव समाज कल्याण की जिम्मेदारी ले ली गई है। वे निदेशक बने रहेंगे। अपर निदेशक समाज कल्याण रजनीश चंद्र को विशेष सचिव समाज कल्याण व प्रबंध निदेशक अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम बनाया गया है।
विज्ञापन
एडीजी सुभाष चंद्रा मूल कॉडर में लौटे
एडीजी सुभाष चंद्रा पांच साल की प्रतिनियुक्ति की अवधि पूरी कर अपने मूल काडर यूपी लौट आए हैं। उन्हें फिलहाल प्रतीक्षारत रखा गया है। सुभाष चंद्रा 1990 बैच के आईपीएस हैं। वह पिछली सरकार में 3 नवंबर 2016 को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पांच साल के लिए गए थे।
विज्ञापन