फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Active cases of Kovid in 72 districts of the state, 483 new patients found, number of active cases increased to 2323

यूपी : प्रदेश के 72 जिले में कोविड के एक्टिव केस, 483 नए मरीज मिले, एक्टिव केस की संख्या बढ़कर हुई 2323

Sun, 19 Jun 2022 12:16 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 19 Jun 2022 12:16 AM IST
सार

सर्वाधिक 94 पॉजिटिव लखनऊ में मिले हैं। इसी तरह गौतमबुद्धनगर में 90. गाजियाबाद में 45, वाराणसी में 23, झांसी में 11, जौनपुर में 12, चंदौली में 13, आगरा में 14, रायबरेली में 12,सहारनपुर में 10 और लखीमपुर खीरी में 10 मरीज मिले हैं। 
 

विज्ञापन
UP: Active cases of Kovid in 72 districts of the state, 483 new patients found, number of active cases increased to 2323
कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कोविड मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब प्रदेश के 72 जिले में कोविड के एक्टिव केस हो गए हैं। फिलहाल कासगंज, महोबा और रामपुर में एक्टिव केस नहीं है। शनिवार को 483 नए मरीज मिलने के बाद एक्टिव केस की संख्या 2,323 पहुंच गई। इनमें से 99 फीसदी मरीज होम आइसोलेशन में ठीक हो रहे हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश में 24 घंटे के दौरान 92,012 कोविड सैंपल की जांच हुई। इनमें से 483 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें सर्वाधिक 94 पॉजिटिव लखनऊ में मिले हैं। इसी तरह गौतमबुद्धनगर में 90. गाजियाबाद में 45, वाराणसी में 23, झांसी में 11, जौनपुर में 12, चंदौली में 13, आगरा में 14, रायबरेली में 12,सहारनपुर में 10 और लखीमपुर खीरी में 10 मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन


टीकाकरण तेज
प्रदेश में टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल पहली डोज 15 करोड़ 33 लाख 69 हजार 966 और दूसरी डोज 14  करोड़ 6 लाख 37 हजार 313 दी गई है। 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को पहली डोज 1 करोड़ 38 लाख 73 हजार 217 और दूसरी डोज 1 करोड़ 17 लाख 59 हजार 767 दी गई है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को पहली डोज 79 लाख 19 हजार 517 और दूसरी डोज 48 लाख 10 हजार 837 दी गई। इसी तरह 33 लाख 93 हजार 865 प्रीकॉशन डोज दी गई है। अब तक प्रदेश में कुल 33 करोड़ 57 लाख 64 हजार 482 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed