फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Action on 56 sugarcane supervisors, 13 clean chit, 69 pending cases of sugarcane supervisors settled

यूपी : 56 गन्ना पर्यवेक्षकों पर कार्रवाई, 13 को क्लीन चिट, 69 गन्ना पर्यवेक्षकों के लंबित प्रकरणों का हुआ निस्तारण

Sun, 19 Sep 2021 07:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 19 Sep 2021 07:16 PM IST
सार

गन्ना एवं चीनी आयुक्त संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि चार साल से ऐसे प्रकरणों में जांचें चल रही थीं। पर्यवेक्षकों पर शासकीय कार्यों में लापरवाही, सर्वे कार्य में अनियमितता तथा सट्टा नीति का उल्लंघन करने के आरोप थे।

विज्ञापन
UP: Action on 56 sugarcane supervisors, 13 clean chit, 69 pending cases of sugarcane supervisors settled
गन्ना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्वे कार्य में अनियमितता एवं सट्टा नीति का उल्लंघन जैसे विभिन्न प्रकरणों में 69 गन्ना पर्यवेक्षकों के खिलाफ चल रही जांचों का निस्तारण कर दिया गया है। इनमें 56 गन्ना पर्यवेक्षकों पर आरोप सही पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश हुए हैं तो 13 को क्लीन चिट दे दी गई है। गन्ना एवं चीनी आयुक्त संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि चार साल से ऐसे प्रकरणों में जांचें चल रही थीं। पर्यवेक्षकों पर शासकीय कार्यों में लापरवाही, सर्वे कार्य में अनियमितता तथा सट्टा नीति का उल्लंघन करने के आरोप थे।

विज्ञापन


इसके साथ ही विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही के साथ साथ मृतक और भूमिहीन लोगों  के भी सट्टे संचालित कराने के आरोप लगाए गए थे। सबसे ज्यादा शिकायतें अनियमित सट्टों के संचालन की प्राप्त हुई थी। जांच में प्रथम दृष्टया दोषी प्रतीत होने वाले 69 गन्ना पर्यवेक्षकों के विरुद्ध जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया। वृहत जांच केबाद उन्होंने अपनी आख्या प्रस्तुत कर दी। इस सप्ताह सभी का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन


दो बर्खास्त, 32 से वसूली
दो गन्ना पर्यवेक्षकों को बर्खास्त करने के साथ साथ 13 पर्यवेक्षकों से उस धनराशि की वसूली के निर्देश दिए गए हैं जिसकी उनके कृत्य से विभाग को हानि हुई। इसके अलावा कई की वेतन वृद्घि रोकने एवं उनके कृत्य को सर्विस बुक में दर्ज करने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। गन्ना आयुक्त ने कहा कि निर्दोष कर्मचारियों को को दंडित नहीं किया जाएगा, लेकिन दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पर्यवेक्षक किसी गन्ना माफिया के संपर्क में कतई न आएं। इस पर लगातार निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed