फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Accurate report of infectious diseases will be available immediately, patients will not have to make rounds

यूपी : संक्रामक बीमारियों की तत्काल मिल सकेगी सटीक रिपोर्ट, मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

Sun, 05 Dec 2021 10:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 05 Dec 2021 10:04 PM IST
सार

प्रदेश के सभी जिलों में बीएसएल2 लैब खुल गई है। इसी तरह केजीएमयू में बीएसएल 4 लैब बनने जा रही है तो एसजीपीजीआई में बीएसएल 3 लैब है।

विज्ञापन
UP: Accurate report of infectious diseases will be available immediately, patients will not have to make rounds
केजीएमयू - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश के सभी जिलों में बायो सेफ्टी लेवल (बीएसएल)2 लैब बनने से कोविड ही नहीं बल्कि अन्य संक्रामक बीमारियों का उपचार आसान हो जाएगा। स्थानीय स्तर पर जांच करके चिकित्सक मरीजों का उपचार कर सकेंगे। ऐसे में इन्हें जांच के  लिए लखनऊ, दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा।

विज्ञापन


विभिन्न संक्रामक बीमारियों की जांच के लिए बायो सेफ्टी लैब बनाई जाती हैं। इनकी क्षमता के अनुसार ही लेवल निर्धारित होता है। केजीएमयू, एसजीपीजीआई और लोहिया संस्थान में उच्च गुणवत्ता वाली लैब है, लेकिन जिला अस्पतालों में संक्रामक बीमारियों से जुड़ी जांच सुविधा नहीं होने की वजह से मरीजों को रेफर कर दिया जाता था। कोविड काल के दौरान लैब की गुणत्ता का मूल्यांकन किया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान तय हुआ कि बीएसएल 2 लैब से कोविड सहित अन्य संक्रामक बीमारियों की जांच की जा सकती है। ऐसे में चरणवद्ध तरीके से लैब की संख्या बढाई गई। रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में बीएसएल2 लैब खुल गई है। इसी तरह केजीएमयू में बीएसएल 4 लैब बनने जा रही है तो एसजीपीजीआई में बीएसएल 3 लैब है। स्वास्थ्य महानिदेशक डा. वेदब्रत सिंह ने बताया कि लैब होने से संक्रमण होने के कारणों की सटीक जानकारी मिल सकेगी। मरीज में किस रोगाणु की वजह से बीमारी हुई है, इसका सटीक जानकारी मिल सकेगी। बायो सेफ्टी लेवल 2 पूरी तरह से सुरक्षित होती है। ऐसे में जांच में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को किसी तरह का खतरा नहीं रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed