{"_id":"6a8ac5dbfd83fc4eb50ad3af","slug":"opportunities-for-up-youth-demand-for-skilled-nursing-care-personnel-in-japan-salaries-up-to-2-lakh-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के युवाओं के लिए अवसर: जापान में नर्सिंग केयर में कुशल लोगों की दरकार, दो लाख रुपये तक वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के युवाओं के लिए अवसर: जापान में नर्सिंग केयर में कुशल लोगों की दरकार, दो लाख रुपये तक वेतन
Sun, 23 Aug 2026 03:35 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 23 Aug 2026 03:35 PM IST
सार
जापान में नर्सिंग और देखभाल क्षेत्र में रोजगार भारतीय युवाओं के लिए आर्थिक रूप से भी आकर्षक है। जापान के सरकारी रोजगार आंकड़ों में नर्सिंग पेशे के लिए सालाना वेतन न्यूनतम 23 लाख रुपये है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ व जापान के यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जापान में तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी के बीच नर्सिंग और देखभाल के क्षेत्र में अगले तीन दशकों तक बड़ी संख्या में प्रशिक्षित मानव संसाधन की जरूरत रहने वाली है। जापान के यामानाशी प्रांत के राज्यपाल कोटारो नागासाकी ने श्रम विभाग से नर्सिंग, नर्सिंग केयर व मानव संसाधन में युवाओं को तैयार करने की मांग की है। वहां नर्सिंग में औसत वेतन 2 लाख महीने है।
विज्ञापन
यामानाशी के गवर्नर के प्रस्ताव से यूपी के लिए रोजगार और कौशल विकास का बड़ा अवसर बन सकता है। प्रदेश की बड़ी युवा आबादी जापान की मानव संसाधन जरूरत को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। जापान में नर्सिंग और देखभाल क्षेत्र में रोजगार भारतीय युवाओं के लिए आर्थिक रूप से भी आकर्षक है। हालांकि वेतन पद, योग्यता, अनुभव, कार्यस्थल और भत्तों के आधार पर अलग-अलग होता है। जापान के सरकारी रोजगार आंकड़ों में नर्सिंग पेशे के लिए सालाना वेतन न्यूनतम 23 लाख रुपये है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम दान चोरी में डायरी की एंट्री: 'क्या नृपेंद्र मिश्र खलनायक...?', संतों के सवाल पर चंपत ने लिखी ये बात; पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार उल्लेख
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: मातृत्व अवकाश को लेकर बदले नियम, स्कूल के रसोइयों का बढ़ा मानदेय; जानिए कैबिनेट के बड़े फैसले
जापान के अनुभव का लाभ यूपी में दे सकेंगे युवा
यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी ने यह भी कहा कि यूपी की बड़ी युवा आबादी जापान की मानव संसाधन जरूरत को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। दोनों पक्ष मिलकर ऐसे मानव संसाधन को तैयार कर सकते हैं, जो जापान में काम करने के साथ आगे चलकर भारत और यूपी में भी इसका इस्तेमाल कर सकें।