फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: AAP strengthens organization to lay groundwork for elections; talks on an alliance to gain momentum after

यूपी: संगठन मजबूत कर चुनावी जमीन तैयार कर रही आप, गठबंधन पर दिवाली बाद बढ़ेगी बात; जानिए पूरा प्लान

Mon, 02 Nov 2026 07:44 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 02 Nov 2026 07:44 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में संगठन मजबूत करने और विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। जनसभाओं और सम्मेलनों के जरिए पार्टी अपनी नीतियों का प्रचार कर रही है। सपा से गठबंधन और सीटों के बंटवारे पर दिवाली बाद बातचीत आगे बढ़ सकती है। फिलहाल पार्टी का लक्ष्य प्रदेश में चुनावी खाता खोलना है।

विज्ञापन
UP: AAP strengthens organization to lay groundwork for elections; talks on an alliance to gain momentum after
संजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत करने की कवायद में जुटी है। रैलियों के जरिये वह अपनी ताकत का प्रदर्शन भी कर रही है। फिलहाल इंडिया गठबंधन में आप ने सीटों की दावेदारी नहीं की है लेकिन उसकी तैयारियां चुनाव में दमदार मौजूदगी का इशारा कर रही है। पार्टी सांसद संजय सिंह ने हाल ही में कांग्रेस और सपा गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर भी हमला बोला है। कांग्रेस के 200 सीटों के दावे पर पार्टी ने सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि आप के राज्यसभा सांसद यूपी में लगातार जनसभाओं के जरिये पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो इन सम्मेलनों के जरिये पार्टी आमजन में अपना प्रभाव बनाने के लिए पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में बता रही है। 
विज्ञापन





 

Trending Videos

पार्टी प्रवक्ता प्रिंस सोनी ने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने फिलहाल इंडिया गठबंधन में शामिल होने को लेकर फैसला नहीं लिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया है। सपा से गठबंधन के बारे में शीर्ष नेतृत्व फैसला ले सकता है। इसके बाद ही सीटों के बारे में बातचीत को आगे बढ़ाया जाएगा। इसकी कवायद दिवाली के बाद शुरू हो सकती है। जिसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के यूपी के दौरे में इजाफा होगा।

विज्ञापन

खाता खोलने की तैयारी

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने अभी तक प्रदेश में बीते विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे लेकिन 23 प्रत्याशियों का पर्चा खारिज होने के बाद 380 सीटों पर लड़ी थी। हालांकि उसका कोई भी प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत सका था। इसी वजह से पार्टी इस बार अपना खाता खोलने की कवायद में जुटी है। हालांकि इससे पहले पार्टी का फोकस संगठन मजबूत करने पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed