फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: AAP released first list of 400 candidates of Zilla Panchayat member

यूपी : आप ने जारी की जिला पंचायत सदस्य के 400 उम्मीदवारों की पहली सूची

Fri, 12 Mar 2021 11:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 12 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
UP: AAP released first list of 400 candidates of Zilla Panchayat member
सांसद संजय सिंह - फोटो : amar ujala
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय ने शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 400 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में प्रदेश के करीब सभी जिलों के उम्मीदवारों को शामिल किया गया है। इस सूची में सभी वर्ग को साधने का भी प्रयास किया गया है। 
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सूची जारी करने के बाद संजय सिंह ने कहा कि आप पंचायत चुनाव केजरीवाल के दिल्ली मॉडल पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में अच्छा काम करके किसी भी प्रदेश की सूरत बदली जा सकती है, इसलिए लगातार 8 महीने तक मंथन के बाद प्रत्याशियों का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के प्रदर्शन के आधार पर ही आप आगामी विधानसभा चुनाव में इनमें से ही उम्मीदवार बनाने पर विचार करेगी। 

विज्ञापन


संजय सिंह ने बताया कि प्रत्याशियों के चयन में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। सूची में 12 मौजूदा जिला पंचायत सदस्य सहित पिछले चुनाव में दूसरे या तीसरे स्थान पर रहे 54 प्रत्याशियों को जिला पंचायत सदस्य का उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि 17 ग्राम प्रधान, 12 व्यापारी 10 अधिवक, 10 पूर्व ग्राम प्रधान, 8 किसान नेता, 5 महिलाओं, एक मौजूदा ब्लॉक प्रमुख, एक क्रिकेटर सहित विधानसभा का चुनाव लड़ चुके चार नेताओं को भी पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। इसी प्रकार लोकसभा चुनाव लड़ चुके नेताओं के परिवार के दो लोगों को भी प्रत्याशी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि पार्टी जल्द ही 2600 प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार जैसे तमाम मुद्दों पर फेल हो चुकी प्रदेश सरकार को हटाने के लिए ही आप ने हर सीट पर साफ.-सुथरी छवि के ईमानदार प्रत्याशी उतार रही है। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान आप 3000 प्रचार वैन के माध्यम से पार्टी की नीतियों को जनता के बीच बताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed