{"_id":"65fd9ea0446b9edf500ecdf3","slug":"up-aap-protests-across-the-state-against-kejriwal-s-arrest-heated-clashes-with-police-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप ने प्रदेश भर में किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस से हुईं तीखी झड़पें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप ने प्रदेश भर में किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस से हुईं तीखी झड़पें
Fri, 22 Mar 2024 08:37 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 22 Mar 2024 08:37 PM IST
सार
AAP protests in UP: कथित शराब घोटाले पर हुई अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ पूरे यूपी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
AAP protests in UP
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। राजधानी लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव करने जा रहे कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प व धक्कामुक्की हुई। पुलिस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डेन गई।
विज्ञापन
पूर्वघोषित कार्यक्रम के अनुसार राजधानी में प्रदेश प्रवक्ता इरम रिजवी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। वह भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव करने के लिए आगे बढ़े तो पुलिस ने बैरिकेटिंग कर रोक लिया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं की आगे जाने को लेकर पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। पुलिस कार्यकर्ताओं को बस में भरकर ईको गार्डेन ले गई।
विज्ञापन
इसी तरह विभिन्न जिलों में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कई जगह वह हिरासत में लिए गए। प्रदेश प्रवक्ता इरम रिज़वी ने कहा कि आज देश स्तब्ध है कि अदालत में मामला विचाराधीन होने के बावजूद, रात के अंधेरे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ़्तार कराया गया। यह लोकतंत्र की सरेआम हत्या हुई है। पीएम नरेंद्र मोदी केजरीवाल से डरे हुए हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में पीएम हार रहे हैं।
विज्ञापन
इसीलिए चुनाव घोषित होते ही अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवा दिया ताकि अरविंद केजरीवाल चुनाव प्रचार न कर पाए। केजरीवाल को कैद किया जा सकता है लेकिन उनकी सोच को कैद नहीं किया जा सकता है। प्रदर्शन में वंशराज दुबे, पंकज यादव, प्रियंका श्रीवास्तव, सुभाषिनी मिश्रा, संगीता जायसवाल, इस्मा जहीर, मुकेश शुक्ला, अंशुल, मनोज जॉनी आदि शामिल थे।